विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2018

विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में लंदन की अदालत में आज होंगे पेश

ऐसा माना जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा पेश किये गये सबूत की स्वीकार्यता से जुड़े मामले में यह अंतिम सुनवाई हो सकती है.

विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में लंदन की अदालत में आज होंगे पेश
Hearing In Extradition Case in UK Court
लंदन: शराब कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में सुनवाई के लिए यहां अदालत में पेश होंगे. वह भारत में धोखाधड़ी तथा 9,000 करोड़ रुपये के मनी लांड्रिंग मामले में वॉन्टेड हैं. 62 वर्षीय माल्या लंदन में वेस्टमीनिस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे.

विजय माल्या के वकीलों ने कहा, भारतीय जेलें गंदी होती हैं और कैदी भी अधिक

ऐसा माना जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा पेश किये गये सबूत की स्वीकार्यता से जुड़े मामले में यह अंतिम सुनवाई हो सकती है. बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत के अलग-अलग बैंकों के नौ हजार करोड़ रुपये लेकर फरार उद्योगपति विजय माल्या को विदेशी मुद्रा विनियमन अधिनियम यानी फेरा के नियमों का उल्लंघन करने के एक मामले 'भगोड़ा' घोषित कर दिया.

VIDEO- भगोड़े कारोबारी विजय माल्या फिर हुए गिरफ्तार

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट दीपक शेहरावत ने विजय माल्या को फेरा उल्लंघन मामले में समन जारी होने के बाद उपस्थित नहीं होने के मामले को ध्यान में रखते हुए यह आदेश पारित किया है. बता दें कि ईडी ने फेरा नियम के उल्लंघन के मामले में माल्या को भगोड़ा घोषित करने के लिए कार्रवाई शुरू करने का आवेदन दिया था.

इनपुट- भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Mallaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com