इज़रायल (Israel) में कुछ लोग एक कब्रिस्तान में किसी को अंतिम विदाई देने के लिए आए, तभी उनके पीछे कुछ दूरी पर एक रॉकेट का धमाका होता है. ऐसे में लोग चिल्लाने लगते हैं और जमीन पर लेट जाते हैं. इज़रायल में इन दिनों ऐसे दृश्य आम देखने को मिल रहे हैं. कहां रॉकेट का हमला हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है, क्योंकि इज़रायल और हमास (Israel Hamas War) अंधाधुंध हवाई हमलों से एक-दूसरे के क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं. इन हमलों में लगभग 1600 लोगों की जान जा चुकी है और इससे कहीं ज्यादा लोग घायल हैं.
इज़रायल रक्षाबलों ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, "एक परिवार और सैनिक आज अपने प्रियजनों के अंतिम संस्कार के लिए गया था. इस दौरान पीछे रॉकेटों के विस्फोट होने लगे. यह इन दिनों इज़रायल की वास्तविकता है, रॉकेटों के सायरन हमारे दुख की चुप्पी को काट रही है." इज़रायल की हिंसा की भयावह स्थिति को बयां करती ये अकेली घटना नहीं है, शनिवार को हमास के हमले के बाद से ऐसे ही दृश्य जगह-जगह देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को हमास ने इज़रायल पर रॉकेटों की बौछार शुरू की, जिससे बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार को युद्ध की घोषणा करनी पड़ी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Families and soldiers stood in funerals for their loved ones today, with explosions of falling rockets in the background. This is Israel's reality—sirens cutting through the silence of our grief. pic.twitter.com/VOfSNT522B
— Israel Defense Forces (@IDF) October 9, 2023
फ़िलिस्तीन के हमास समूह ने अपने सैकड़ों आतंकियों को इज़राइल भेजा, जिन्होंने बुलडोज़रों के साथ गाजा सीमा को तोड़ दिया और इज़राइली शहरों में तोड़फोड़ की. इज़राइल ने कहा है कि उन्होंने परिवारों का कत्लेआम किया और दर्जनों नागरिकों और सैनिकों का अपहरण कर लिया. गाजा में हमास के ठिकानों पर हमले कर रहे इजराइल ने उनके ठिकानों को मिट्टी में मिला देने की कसम खाई है. सोमवार को इज़रायली सेना ने श्लोमी और शचर की कहानी साझा की, जिन्हें हमास ने उनके घर में मार डाला, जिससे उनके तीन बच्चे अनाथ हो गए.
उन्होंने एक्स पर कहा, "इस तरह की तस्वीरें साझा करना बेहद मुश्किल है, लेकिन हमारे पास कोई विकल्प नहीं है. पीड़ितों के लिए. परिवारों के लिए. श्लोमी और शचर को याद रखें." दृश्यों में दिखाया गया है कि हमास के लड़ाके आम नागरिकों की गाडि़यों पर गोलीबारी कर रहे हैं, कार्यक्रमों में घुस रहे हैं और नागरिकों का अपहरण कर रहे हैं. इन घटनाओं में दक्षिणी इज़राइल में एक डांस पार्टी भी शामिल थी, जहां हमास ने सैकड़ों लोगों की हत्या की और उनका अपहरण कर लिया. रिपोर्टों से पता चलता है कि नेचर पार्टी से 260 शव एकत्र किए गए थे, जो गाजा सीमा के पास आयोजित की गई थी.
इज़रायल, हमास और अन्य फिलिस्तीनी समूहों के साथ एक भीषण लड़ाई लड़ रहा है. इजरायल आयरन डोम वायु रक्षा प्रणाली के साथ दुश्मनों के रॉकेट हमलों का मुकाबला कर रहा है. शनिवार से अब तक 1,600 से अधिक नागरिक और सैनिक मारे गए हैं, जिनमें इज़राइल में 900 और गाजा में 687 लोग शामिल हैं.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं