विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2011

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री फॉक्स ने दिया इस्तीफा

वेरिटी ने बिना किसी आधिकारिक पद के फॉक्स के साथ विभिन्न बैठकों में शिरकत की थी और उनके साथ कई विदेश दौरे भी किए थे।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: विवादों में घिरे ब्रिटेन के रक्षा मंत्री लायम फॉक्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। फॉक्स पर अपने एक निकट सहयोगी एडम वेरिटी को अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करने की छूट देने का आरोप था। वेरिटी ने बिना किसी आधिकारिक पद के फॉक्स के साथ विभिन्न बैठकों में शिरकत की थी और उनके साथ कई विदेश दौरे भी किए थे। सूचनाओं के अनुसार वेरिटी के ऐसे दौरों की संख्या 18 थी। पिछले एक हफ्ते से वेरिटी को लेकर फॉक्स पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। इसके अलावा कैबिनेट सचिव द्वारा फॉक्स की जांच भी की जा चुकी है। अपने इस्तीफे में फॉक्स ने कहा, मैंने भूलवश अपने निजी हितों और अपने सरकारी गतिविधियों के बीच के फर्क को धुंधला होने दिया। हाल के कुछ दिनों में इसका प्रभाव स्पष्ट हो चुका है। मैं इसके लिए शर्मिंदा हूं। मैंने हमेशा ये बात कही है कि राष्ट्रीय हित, निजी हित से ऊपर होना चाहिए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्रिटेन, रक्षा मंत्री, फॉक्स, इस्तीफा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com