विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

अमेरिका की दो टूक- हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करे पाकिस्तान

अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर वह चिंतित है और उसने पाकिस्तान से कहा कि सईद की आतंकी गतिविधियों के लिए उसे गिरफ्तार किया जाए और आरोपित किया जाए.

Also Read in
अमेरिका की दो टूक- हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करे पाकिस्तान
हाफिज सईद (फाइल फोटो)
  • हाफिज सईद को फिर से गिरफ्तार करे पाकिस्तान : अमेरिका
  • मुंबई हमले का मास्टरमाइंड है हाफिज सईद.
  • पाकिस्तान ने 10 महीने की नजरबंदी बाद हाफिज को रिहा कर दिया.
वाशिंगटन: करीब 10 महीने की नजरबंदी से रिहा हुए हाफिज सईद को लेकर पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव बनते देखा जा रहा है. अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर वह चिंतित है और उसने पाकिस्तान से कहा कि सईद की आतंकी गतिविधियों के लिए उसे गिरफ्तार किया जाए और आरोपित किया जाए. बता दें कि हाफिज सईद कि रिहाई का भारत सरकार ने भी विरोध किया है.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नौर्ट ने एक बयान में कहा कि 'पाकिस्तान में हाफिज सईद की नजरबंदी से रिहाई को लेकर अमेरिका बहुत चिंतित है. पाकिस्तान सरकार उसके अपराधों के लिए उसे गिरफ्तार करे और आरोपित करे.'

यह भी पढ़ें - हाफिज सईद नजरबंदी से रिहा, कहा ‘‘कश्मीर के लिए’’ लड़ता रहूंगा

बता दें कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) के प्रमुख सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर इनाम घोषित कर रखा है. मगर उसे लाहौर उच्च न्यायालय के एक आदेश पर 10 महीने की नजरबंदी बाद गुरुवार की आधी रात के बाद रिहा कर दिया गया.

यह भी पढ़ें - अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा- पाक का प्रमुख गैर नाटो सहयोगी का दर्जा 'रद्द' करने का वक्त

अमेरिका और भारत का आरोप है कि सईद 2008 के मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था और उसे इस वर्ष जनवरी में नजरबंद कर दिया गया था. रिहाई के बाद उसने जम्मू एवं कश्मीर की आजादी के लिए जिहाद जारी रखने का संकल्प लिया है. हाफिज सईद ने अपने समर्थकों से कहा, "जिस तरह से मैं आज आजाद हुआ हूं, कश्मीर भी एक दिन आजाद होगा."

VIDEO: हाफिज की नजरबंदी हटने पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com