विज्ञापन

ईरान पर फिर अमेरिका का हमला, बंदर अब्बास से केशम द्वीप तक धमाके, कहा- होर्मुज अटैक का बदला लिया

हमलों को लेकर ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने X पर पोस्ट में कहा कि अमेरिका के हमले अंतरिम समझौते का उल्लंघन है. पिछले महीने भी ईरान ने जहाजों पर हमले किए थे और अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की गई थी.

ईरान पर फिर अमेरिका का हमला, बंदर अब्बास से केशम द्वीप तक धमाके, कहा-  होर्मुज अटैक का बदला लिया
खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के बीच अमेरिका ने हमला किया है.
  • खामेनेई के जनाजे के बीच अमेरिका ने ईरान पर हमले किए हैं.
  • युद्ध खत्म करने के अंतरिम समझौते पर ये हमले सवालिया निशान हैं.
  • होर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर ईरान के हमले के बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की है.

होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले के कुछ घंटों बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार तड़के ईरान पर हमले किए. दोनों देशों के बीच लड़ाई खत्म करने अंतरिम समझौते पर इस नए हमले से खतरा ही दिख रहा है. ये हमले ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के कार्यक्रम के दौरान हुए, जिनकी इस लड़ाई की शुरुआत में ही मौत हो गई थी. इस हमले के बाद होर्मुज को पूरी तरह खोलने, तेहरान के विवादित परमाणु कार्यक्रम को रोकने और 28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध को बातचीत के जरिए स्थायी रूप से खत्म करना मुश्किल हो सकता है. 

सोशल मीडिया पर जारी बयान में यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ये हमले अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में निर्दोष नागरिकों के व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने की भारी कीमत चुकाने के तौर पर किए गए हैं. नाम न बताने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमारी सेना इसमें एयर डिफेंस सिस्टम, कॉस्टल सर्विलेंस सिस्टम, जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और एंटी शिप क्रूज मिसाइलों और ड्रोन की लॉन्च साइटों को निशाना बना रही है. 

बता दें कि इससे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हमले किए गए.इन टैंकरों पर मिसाइलों और ड्रोनों से बड़े हमले किए गए.पहली घटना की जानकारी यूकेएमटीओ को सोमवार रात 2119 यूटीसी पर मिली. इसमें बताया गया कि ओमान के लिमाह से करीब आठ समुद्री मील पूर्व में दक्षिण की ओर जा रहे एक टैंकर के बाईं तरफ एक अज्ञात वस्तु टकराई, जिससे उसमें आग लग गई.इसमें एक टैंकर को किसी अज्ञात वस्तु से नुकसान पहुंचने की बात कही गई और माना जा रहा है कि उसके ढांचे को नुकसान हुआ है.

तीसरी और सबसे नई घटना की जानकारी यूकेएमटीओ को मंगलवार को 1305 यूटीसी पर मिली. इसमें बताया गया कि एक और टैंकर को ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसे हल्का ढांचागत नुकसान हुआ. यह जहाज अभी भी अपने अगले बंदरगाह की ओर जा रहा था. मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के अनुसार, तीन में से दो जहाजों की पहचान हो चुकी है. इनमें से एक सऊदी अरब के झंडे वाला कच्चे तेल का टैंकर है, जबकि दूसरा कतर का तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) टैंकर था.

इससे पहले मंगलवार को ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने दो ऐसे टैंकरों को निशाना बनाया था, जो अमेरिका समर्थित ओमानी रास्ते से होर्मुज स्‍ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहे थे. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि इन जहाजों ने चेतावनी नहीं मानी थी.

फार्स न्‍यूज एजेंसी ने स्वतंत्र सैन्य पर्यवेक्षक मेन्चोसिंट के 'एक्स' अकाउंट पर साझा की गई सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि समुद्री यातायात की जानकारी से पता चला कि इन दो टैंकरों पर हमले के बाद जापान, भारत और पश्चिमी देशों के कई अन्य जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया और जलडमरूमध्य पार करने के लिए ईरान की ओर से बताए गए रास्ते का इस्तेमाल किया. मंगलवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि कतर का एक एलएनजी टैंकर और सऊदी अरब का एक कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट के पास आईआरजीसी की ओर से किए गए कथित मिसाइल हमलों में क्षतिग्रस्त हुए. कतर के जहाज की पहचान अल रेकय्यात के रूप में की गई है। रिपोर्टों के अनुसार, हमला होने के बाद इस जहाज ने मदद के लिए आपातकालीन संकेत भेजे. कतर ने मंगलवार को अल-रेकय्यात पर हुए हमले की निंदा की। कतर ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और समुद्री यातायात तथा दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए खतरा बताया. कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने 'एक्स' पर जारी बयान में कहा कि कतर इस हमले और इससे होने वाले किसी भी नुकसान या परिणाम के लिए ईरान को पूरी तरह कानूनी रूप से जिम्मेदार मानता है। उन्होंने ईरान से ऐसी सभी गतिविधियों को तुरंत रोकने की अपील की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Attack On Iran Again, US Attack On Iran
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com