विज्ञापन
9 minutes ago


राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की टीम ने जेल से तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करूणेश पांडेय को रिमांड पर लिया. पुलिस सभी को जिला कारागार से लेकर निकल चुकी है. पुलिस को कोर्ट से आरोपियों को 1 दिन की  रिमांड मिली है.केंद्र सरकार की सख्ती का असर साफ असर दिखने लगा है. मेटा ने बताया कि बच्चों के यौन शोषण और ऑनलाइन अपराध रोकने के लिए क्या क्या कदम उठाए जा रहे हैं. मुंबई में बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से गुरुग्राम तक अगले 3 दिन मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट है. दिल्ली में 2 दिन का येलो अलर्ट जारी किया गया है.अमेरिका की सेंट्रल कमांड की फोर्स ने ईरान के खिलाफ फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. 
 

ये भी पढ़ें-गोल्डी बराड़ की गिरफ्तार करवाने पर अमेरिका देगा ₹48 लाख का इनाम, 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच FBI का ऐलान

ये भी पढ़ें-दिल्ली-यूपी से बिहार तक 2 दिन भारी बारिश, देश के 15 राज्यों में मॉनसून का IMD अलर्ट, जानें आज का मौसम

LIVE UPDATES...

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरपुर इलाके का हाल देखिए

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरपुर इलाके में जलभराव

West Bengal News: बारुईपुर रेप और मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपियों में से एक प्रवास मंडल को पुलिस ने मंगलवार रात हथियार छीनकर भागने के दौरान एनकाउंटर में ढेर कर दिया. 

UP News: अज्ञात वाहन ने हाईवे किनारे चार लोगों को रोंदा

यूपी के कौशांबी में बुधवार सुबह हाईवे किनारे पंचर बनाते समय अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रोंद दिया. चारों की मौके पर ही मौत हो गई. दरअसल चारपाई लदी पिकअप पंचर हो गई थी.

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ तीर्थयात्रियों की कड़ी सुरक्षा

अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों का काफिला पहलगाम रूट के मुख्य रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

बारिश के पानी में डूबे उज्जैन के मंदिर

मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारी बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई मंदिर पानी में डूब गए हैं.

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल के खिलाफ केस दर्ज

उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मामले में, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के चेयरमैन के ऑफिस में तैनात पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बद्रीनाथ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है.

दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का हाई-लेवल निरीक्षण करेंगे नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. उनका ये बी-रोड दौरा अपने आप में चर्चा का विषय है. जानकारी के मुताबि‍क, वे मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे का सफर कार से करेंगे और इस दौरान दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का हाई-लेवल निरीक्षण भी करेंगे. 

अमेरिका का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा शिकंजा

अमेरिका, कनाडा और यूरोपीय देशों ने मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ ऑपरेशन हार्ड बॉल शुरू किया है. 37 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है. मामले में 24 लोग गिरफ्तार किए गए हैं और 10 फरार हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Mumbai Weather Live, Delhi Rain, Mumbai Rain, Ram Mandir Donation Theft, Siya Ketan Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com