विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2017

डोकलाम सीमा विवाद निश्चित ही यह एक संभावित खतरा है: अमेरिकी कमांडर

डोकलाम गतिरोध पर अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने कहा कि जब भी दो महान शक्तियां साझा सीमा पर आमने-सामने होती हैं तो यह चिंता का विषय होता है.

Also Read in
डोकलाम सीमा विवाद निश्चित ही यह एक संभावित खतरा है: अमेरिकी कमांडर
50 से ज्यादा दिनों से डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन आमने-सामने हैं
  • 50 से ज्यादा दिनों से डोकलाम में भारत और चीन आमने-सामने हैं
  • राजनयिक समाधान के लिए दोनों पक्ष मिलकर काम करें- अमेरिका
  • अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर हैं एडमिरल हैरी बी. हैरिस
वॉशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने कहा है कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध चिंता का विषय है और इस मुद्दे के राजनयिक समाधान के लिए दोनों पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए. भारतीय सैनिकों ने इस क्षेत्र में सड़क निर्माण करने से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को रोक दिया था जिसके बाद से बीते 50 से ज्यादा दिनों से डोकलाम क्षेत्र में भारत और चीन आमने-सामने हैं. अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी बी. हैरिस ने विदेश मंत्रालय के विचार को रखते हुए कहा कि अमेरिका दोनों देशों को अपने मतभेदों को राजनयिक ढंग से सुलझाने के लिए प्रेरित करता है.

 यह भी पढ़ें: ब्रिटिश उप-उच्चायुक्त ने कहा, भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है डोकलाम पठार

डोकलाम गतिरोध के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि जब भी दो महान शक्तियां साझा सीमा पर आमने-सामने होती हैं तो यह चिंता का विषय होता है. निश्चित ही यह एक संभावित खतरा है. लेकिन वे अपनी सरकार के नेताओं, अमेरिका के राष्ट्रीय नेतृत्व की भावनाओं को सामने रखेंगे, और वह यह है कि हम भारत और चीन दोनों को राजनयिक मेलजोल रखने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि तनाव को कम करने में मदद मिले.

 यह भी पढ़ें: ​डोकलाम में भारतीय फौज तैनात तो चीन सागर में घुसा अमेरिकी युद्धपोत

हैरिस से पूछा गया कि क्या चीन डोकलाम में वही रणनीति अपना रहा है जो उसने यथास्थिति को बदलने के लिए दक्षिण चीन सागर में अपनाई थी, इस पर उन्होंने कहा कि इसका निर्धारण भारत को करना है.

VIDEO: भारतीय सेना किसी भी चुनौती का सामना कर सकती है
एडमिरल हैरिस ने कहा कि इस बात का निर्धारण खुद भारत को ही करना होगा. इस बारे में मैं भारत की ओर से नहीं बोलना चाहता और क्या हो सकता है इस बारे में निश्चित ही कोई अटकलें भी नहीं लगाना चाहता. मेरा खयाल है कि जैसा अब प्रतीत हो रहा है, यह एक विवाद है और भारत तथा चीन को मिलकर इस पर काम करना होगा.

हैरिस ने कहा कि दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में पड़ोसियों के प्रति चीन की गतिविधियां दुष्टतापूर्ण हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में चीन की गतिविधियां आक्रामक और उसके अपने पड़ोसियों के लिए दुष्टतापूर्ण हैं.’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Doklam Standoff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com