- इराक की राजधानी बगदाद में US पत्रकार शेली किटलसन को नकाबपोश लोगों ने गाड़ी से जबरदस्ती किडनैप कर लिया गया है.
- इराकी गृह मंत्रालय ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है और पत्रकार को छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं.
- पुलिस किडनैपर्स की गाड़ी का पीछा कर रही है और तलाश राजधानी के पूर्वी हिस्से पर केंद्रित है.
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर इराक की राजधानी बगदाद से सामने आई है. यहां एक अमेरिकी पत्रकार को अगवा कर लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी अवार्ड पत्रकार शेली किटलसन को बगदाद में नकाबपोश लोगों ने गाड़ी से खींचकर किडनैप कर लिया. पुलिस सूत्रों का कहना है कि US पासपोर्ट वाली पत्रकार बगदाद में किडनैप हो गई है.
पत्रकार को छुड़ाने की कोशिशें जारी
रायटर्स ने दो पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार को बगदाद में एक महिला पत्रकार, जिसके पास U.S. पासपोर्ट था, को अनजान लोगों ने किडनैप कर लिया. इराकी गृह मंत्रालय ने उसकी राष्ट्रीयता नहीं बताई, लेकिन कहा कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और पत्रकार को छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं.

पुलिस किडनैपर की गाड़ी का कर रही पीछा
U.S. स्टेट डिपार्टमेंट ने कमेंट के लिए की गई रिक्वेस्ट का तुरंत जवाब नहीं दिया. पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे अभी भी उस गाड़ी का पीछा कर रहे हैं जिसमें उसे सिविलियन कपड़ों में चार लोग ज़बरदस्ती ले गए थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तलाश राजधानी के पूर्वी हिस्से में फोकस है, जहां किडनैपर्स की गाड़ी जा रही थी.
उस वक़्त का फ़ुटेज जब अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन को बगदाद में नकाबपोश लोगों ने गाड़ी से खींचकर किडनैप कर लिया pic.twitter.com/Xss2FINY0m
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 31, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अमेरिकी पत्रकार शेली किटलसन के अपहरण से जुड़ा एक वीडियो अल अरबिया चैनल पर प्रसारित किया गया है. साथ ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. इसमें हथियारबंद लोग एक व्यस्त सड़क पर उनकी कार को रोकते हुए, उन्हें बाहर खींचते हुए और फिर वहां से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि NDTV स्वतंत्र रूप से इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की करता है.
मालूम हो कि इससे पहले प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के एक इजरायली-रूसी ग्रेजुएट स्टूडेंट को मार्च 2023 में इराक की एक रिसर्च ट्रिप के दौरान अगवा कर लिया गया था, उसे ईरान से जुड़े शिया मिलिशिया ग्रुप ने किडनैप किया था. दो साल बाद 2025 में उसे रिहा कर दिया गया.
यह भी पढ़ें - Google, Meta, Tesla... ईरान की 18 अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमले की धमकी, तारीख और समय भी बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं