- संयुक्त राष्ट्र में पैट्रियॉटिक विजन के मुख्य प्रतिनिधि मोहम्मद सफा ने अपने पद से इस्तीफा दिया
- मोहम्मद सफा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ वरिष्ठ अधिकारी एक ताकतवर लॉबी के इशारे पर काम कर रहे हैं
- सफा ने बताया कि उन्होंने न्यूक्लियर हथियारों के उपयोग की तैयारी को रोकने के लिए करियर छोड़ने का फैसला किया
ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग को महीनाभर हो गया है. जंग किसी अंजाम पर पहुंचने की बजाय खतरनाक मोड़ पर जाती दिख रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है कि अगर वह समझौता नहीं करता है तो उसके खार्ग द्वीप और तेल के कुओं को बम से उड़ा दिया जाएगा. इस बीच संयुक्त राष्ट्र में एक डिप्लोमैट ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए ईरान में परमाणु हथियाों के संभावित इस्तेमाल होने का आरोप लगाया है. मोहम्मद सफा ने X पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे का ऐलान किया है.
मोहम्मद सफा संयुक्त राष्ट्र में 'पैट्रियॉटिक विजन' के मुख्य प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे. पैट्रियॉटिक विजन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है. सफा 2013 से ही इस संगठन के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर थे. 2016 में पैट्रियॉटिक विजन ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र में अपना स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया था.
सफा ने अपनी पोस्ट में इस्तीफे का ऐलान करते हुए ईरान में परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल से जुड़े हालात की तैयारी करने का आरोप लगाया है. X पर अपनी पोस्ट में उन्होंने एक लेटर भी साझा किया है और कहा कि उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद इस्तीफा देने का फैसला लिया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ सीनियर अफसर एक ताकतवर लॉबी के इशारे पर काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः ईरान ने अगर समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल के कुएं उड़ा देंगे: ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम
मोहम्मद सफा ने क्या कहा?
सफा ने 27 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने X पर लिखा, 'काफी सोच-विचार के बाद और जब मुझे यह साफ हो गया कि संयुक्त राष्ट्र के कुछ सीनियर अधिकारी UN की नहीं, बल्कि एक ताकतवर लॉबी की सेवा कर रहे हैं तो मैंने पैट्रियॉटिक विजन के मुख्य प्रतिनिधि के तौर पर अपनी सभी जिम्मेदारियों से खुद को अलग करने का फैसला किया है.'
After much reflection, and after it became clear to me that some UN seniors are serving a powerful lobby and not the UN, I have decided to suspend all my duties as PVA Main Representative at the UN and from all UN committees/groups of which I am a member.
— Mohamad Safa (@mhdksafa) March 27, 2026
I cannot in good… pic.twitter.com/6L93K9ZP7N
उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा, 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ उस चीज का हिस्सा नहीं बन सकता, न ही उसका गवाह बन सकता हूं, जो इस समय हो रहा है. खासकर ऐसे समय में जब यूएन संभावित परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है.'
'युद्ध चाहना एक बीमार मानसिकता है'
अपने इस्तीफे के बाद उन्होंने एक और पोस्ट की, जिसमें यही आरोप दोहराया. इस पोस्ट में उन्होंने तेहरान की एक तस्वीर साझा की.
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मुझे नहीं लगता कि लोग इस स्थिति की गंभीरता को समझ पा रहे हैं, क्योंकि UN ईरान में संभावित परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की तैयारी कर रहा है.'
उन्होंने लिखा, 'यह तेहरान की एक तस्वीर है. यह उन अनपढ़, सेना में कभी काम न करने वाले और युद्ध-प्रेमी लोगों के लिए है, जो इस पर बमबारी करने के ख्याल से ही खुश हो रहे हैं. यह कोई कम आबादी वाला रेगिस्तान नहीं है. यहां परिवार हैं, बच्चे हैं, पालतू जानवर हैं. आम मेहनतकश लोग हैं जिनके अपने सपने हैं. युद्ध चाहना एक बीमार मानसिकता है.'
I don't think people understand the gravity of the situation as the UN is preparing for possible nuclear weapon use in Iran.
— Mohamad Safa (@mhdksafa) March 29, 2026
This is a picture of Tehran. For you uneducated, untraveled, never-served, warhawks licking your chops at the thought of bombing it. It's not some low… pic.twitter.com/BnzB4F3001
उन्होंने कहा कि तेहरान लगभग 1 करोड़ लोगों का शहर है. जरा कल्पना कीजिए कि वॉशिंगटन, बर्लिन, पेरिस, लंदन या किसी भी ऐसे शहर पर परमाणु बम गिरा दिए जाएं.
सफा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि 'इस जानकारी को लीक करने के लिए मैंने अपना कूटनीतिक करियर छोड़ दिया. मैंने अपना काम छोड़ दिया ताकि मैं मानवता के खिलाफ इस अपराध का हिस्सा न बनूं और न ही इसका गवाह बनूं. ऐसा मैंने न्यूक्लियर विंटर को रोकने की कोशिश में किया, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए.'
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की संभावना को बहुत गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए इसे केवल आम लोग ही रोक सकते हैं.
यह भी पढ़ेंः ईरान में छिपा 400 किलो यूरेनियम कैसे आएगा बाहर? ट्रंप की सेना के लिए आसान नहीं होगा ग्राउंड ऑपरेशन
यह भी पढ़ेंः ईरान में किसी भी वक्त घुस सकते हैं अमेरिकी सैनिक, इजरायल में हुई एक सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं