अमेरिकी नौसेना के दो नाविक गुरुवार शाम को सोमालिया के तट पर ऑपरेशन के दौरान लापता हो गए. अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नौसैनिको का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है. पिछले कुछ समय से लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के आसपास की स्थिति यमन स्थित हूती आतंकवादियों के हमलों के कारण बिगड़ गई है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया, "नौसैनिको को कई मिशनों का समर्थन करने वाले यूएस 5वें बेड़े (सी5एफ) क्षेत्र में तैनात किया गया था." बयान में कहा गया है कि जब तक कर्मियों को तलाशने का अभियान पूरा नहीं हो जाता, तब तक कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाएगी.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
बता दें कि हाल ही में यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों के खिलाफ अमेरिका के साथ मिलकर ब्रिटेन ने संयुक्त हवाई हमला किया था. नवंबर 2023 से लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन को निशाना बना रहे हूती के खिलाफ अमेरिका के नेतृत्व वाला यह पहला हमला था. ब्रिटेन, अमेरिका, बहरीन, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड और कोरिया गणराज्य की सरकारों के एक संयुक्त बयान में दोहराया गया कि कड़ी चेतावनियों के बावजूद, अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों सहित लाल सागर में जहाजों के खिलाफ कई मिसाइल और एकतरफा हमले जारी थे. इसलिए हूतियों के खिलाफ हमले किये जा रहे हैं.
लाल सागर में पिछले कुछ महीनों से हूती विद्रोही लगातार समुद्री जहाजों को निशाना बना रहे हैं. संकट बढ़ने से समुद्री व्यापार पर गहरा असर पड़ने की आशंका है. वैकल्पिक मार्ग से माल ढुलाई पर लागत 60 प्रतिशत तक और बीमा प्रीमियम 20 प्रतिशत तक बढ़ सकता है. एक रिपोर्ट में यह संभावना जताई गई है. ऐसे में हूतियों निपटना बेहद जरूरी हो गया है.
इसे भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं