जापान की राजधानी टोक्यो में चल रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2020 खेलों के बीच शनिवार को कोरोना वायरस के 4,566 नए मामले सामने आए. यह लगातार चौथा दिन है, जब शहर में कोविड संक्रमण के रोजाना 4000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं.
क्योडो न्यूज ने बताया कि अस्पतालों पर दबाव बढ़ गया है. शहर के अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या 3,485 तक पहुंच गई है, जो जनवरी की शुरुआत में 3,427 के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गई है. इस बीच, शनिवार को अन्य 22 लोगों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओलंपिक 2020 खेलों से जुड़े नए मामलों की संख्या बढ़कर 404 तक पहुंच गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पूरे जापान में एक दिन में कोरोनावायरस के 15,753 नए मामले दर्ज किए गए हैं. नवीनतम आंकड़े तब सामने आए हैं, जब एक दिन पहले ही जापान में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 10 लाख से ऊपर होने की पुष्टि की गई है.
कुछ दिन पहले ही जापान ने टोक्यो, सैतामा, चिबा, कानागावा, ओसाका और ओकिनावा प्रान्तों में 31 अगस्त तक आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी और होकैडो, इशिकावा, क्योटो, ह्योगो और फुकुओका प्रान्त में COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए प्राथमिकता के उपायों को लागू किया था.
जापान ने अपने नागरिकों से गैर-जरूरी कारणों से बाहर निकलने या बाहर की गैर जरूरी यात्रा करने से परहेज करने का आग्रह किया है. जापान के प्रधान मंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है, "हम लोगों से गैर-जरूरी कारणों से बाहर जाने या गैर-जरूरी यात्रा करने से परहेज करने और गर्मियों के दौरान अपने गृहनगर लौटने के संबंध में यथासंभव सावधान और संयमित रहने की अपील करते हैं."
ट्वीट में कहा गया, "हम संक्रमण को रोकने और टीके लगाने के उपायों को लागू करने के लिए अपनी क्षमता में सब कुछ करना जारी रखेंगे." पीएमओ की अपील में यात्रियों की संख्या को 70 प्रतिशत तक कम करने के लक्ष्य के साथ कंपनियों से दूरस्थ कार्य नीतियों को लागू करने का आग्रह किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं