विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2011

फिर हिला जापान, 6.2 तीव्रता के कई झटके

अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और सुबह यह 10 बजकर 26 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर आया।
टोक्यो: टोक्यो के नजदीक पूर्वी तट पर आए तगड़े झटकों से जापान एक बार फिर हिल गया। झटकों से राजधानी के भवन हिलने लगे। अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.2 थी और सुबह यह 10 बजकर 26 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर आया। यह टोक्यो से 179 किलोमीटर पूर्व में 24.5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। जापान का उत्तर-पूर्वी तट शुक्रवार को 8.9 की तीव्रता वाले भूकंप से दहल उठा था जो जापान में रिकॉर्ड भूकंप में सबसे बड़ा था। इसके बाद आई सुनामी ने तटीय इलाकों में भयंकर तबाही मचाई। जापान में शुक्रवार को आए भयानक भूकंप के बाद 150 से ज्यादा झटके महसूस किए जा चुके हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, झटके
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com