विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2017

बेनजीर भुट्टो की हत्या के बारे में परवेज मुशर्रफ ने दिया यह बयान

दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी.

Also Read in
बेनजीर भुट्टो की हत्या के बारे में परवेज मुशर्रफ ने दिया यह बयान
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ. (फाइल फोटो)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ ने पहली बार स्वीकार किया है कि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या में व्यवस्था के कुछ अराजक तत्वों का हाथ हो सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह बात सामने आई है. भुट्टो की 10वीं बरसी पर मुशर्रफ ने यह टिप्पणी की है.

यह भी पढ़ें : बेनजीर हत्या मामले में मुकदमे का सामना करने को तैयार हैं मुशर्रफ, लौटेंगे पाकिस्तान
​
यह पूछने पर कि क्या व्यवस्था के अराजक तत्व भुट्टो की हत्या को लेकर तालिबान के संपर्क में थे. इसपर मुशर्रफ ने जवाब दिया, 'यह हो सकता है. क्योंकि हमारा समाज मजहब के आधार पर बंटा हुआ है.' दो बार पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें : परवेज मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के आतंकियों को बताया 'देशभक्त'

उस वक्त राष्ट्रपति रहे मुशर्रफ ने तालिबान के पूर्व नेता बेतुल्लाह महसूद पर हत्या की योजना बनाने का आरोप लगाया था. बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मुशर्रफ ने कहा कि भुट्टो की हत्या का उनका आंकलन ठोस सबूत की बजाए एक अनुमान मात्र था. उन्होंने कहा, 'मेरे पास कोई तथ्य उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा आंकलन काफी सटीक है. एक महिला जिसे पश्चिम की ओर झुकाव रखने के लिए जाना जाता था. उसे यह तत्व संदेह से देखते थे.' भुट्टो किसी मुस्लिम बहुल रूढ़िवादी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं.

VIDEO : परवेज मुशर्रफ ने कबूले आतंकी संगठन लश्कर से रिश्ते


भुट्टो मामले में मुशर्रफ पर हत्या, आपराधिक साजिश रचने और हत्या कराने के आरोप लगे हैं. साक्षात्कार में मुशर्रफ ने हत्या में अपनी भूमिका से इंकार किया है. उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस बात पर हंसी आती है. मैं उनकी हत्या क्यूं करुंगा?' भुट्टो के बेटे और उनके राजनीतिक वारिस ने बीबीसी के साथ एक अलग साक्षात्कार में उनपर अपनी मां को मारने का आरोप लगाया था. बिलावल ने कहा, 'तथ्य यह है कि मुशर्रफ ने मेरी मां की हत्या की है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benazir Bhutto
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com