विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2011

श्रीलंका के पूर्वी हिस्से में बाढ़, 18 की मौत

श्रीलंका के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 लाख मकान नष्ट हो गए हैं।
कोलम्बो: श्रीलंका के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में आई बाढ़ की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 लाख मकान नष्ट हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आपदा प्रबंधन केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि करीब दो लाख लोगों को अपने घरों से सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। श्रीलंका के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में बाढ़ और मध्य हिस्से में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं। सड़कों का सम्पर्क पिछले चार दिन से कटा हुआ है। कृषि सम्बंधी मामलों के मंत्री एस.एम. चंद्रसेना ने कहा है कि करीब एक लाख 60 हजार हैक्टेयर धान के खेत पानी में डूब गए हैं जिससे चावल की पैदावार पर गम्भीर असर पड़ा है। राहत कार्यो में सेना, नौसेना और वायुसेना को लगाया गया है। सरकार ने विस्थापितों को शरण देने के लिए स्कूलों, मंदिरों, गिरजाघरों और सरकारी इमारतों में 500 से ज्यादा अस्थायी शिविर बनाए हैं।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
श्रीलंका, बाढ़, Srilanka, Flood, Dead
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com