श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने इस्तीफा दे दिया है
कोलंबो:
- राष्ट्रपति का इस्तीफा उस दिन आया है जब प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया है कि वे राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति सचिवालय और पीएम ऑफिस सहित आधिकारिक बिल्डिंगों पर से अपना 'कब्जा' खत्म कर देंगे.
- न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, प्रत्यक्षशियों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को विक्रमसिंघे के ऑफिस से बाहर निकलते देखा.
- इस बीच, सिंगापुर सरकार ने कहा है कि गोटाबाया राजपक्षे निजी यात्रा पर हैं और उन्हें यहां शरण नहीं दी गई है.
- राजपक्षे जब राष्ट्रपति थे तब उन्हें गिरफ्तारी से छूट हासिल थी जिसका श्रीलंका छोड़ते हुए उन्होंने फायदा उठाया. गिरफ्तारी की आशंका से बचने के लिए उन्होंने देश छोड़ने के बाद ही पद से इस्तीफा दिया.
- श्रीलंका में आपातकाल के ऐलान के बीच पीएम रानिल विक्रमसिंघे ने सुरक्षा बलों से कानून व्यवस्था की स्थित बहाल करने को कहा है.
- सरकार के खिलाफ तेज हो रहे विरोध के मद्देनजर श्रीलंका में गुरुवार की सुबह तक देशव्यापी कर्फ्यू लगा दिया गया था.
- श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण शुरू हुए आंदोलन ने अब उग्र रूप ले लिया है. देश की राजधानी कोलंबो समेत विभिन्न जिलों में लोग सड़क पर उतर कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है.
- राष्ट्रपति के देश से भागने के बाद भारत ने भी सफाई दी थी कि गोटाबाया राजपक्षे के मालदीव भागने में उसका कोई सहयोग नहीं रहा.
- श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. फरवरी माह से डीजल की कमी का सामना कर रहा है. जिसके कारण रोजाना घंटों बिजली की कटौती हो रही है. पेट्रोल पंपों में लंबी लाइनें लग रही हैं.
- खाद्य सामग्री और रसोई गैस की भी कमी है और श्रीलंका को पड़ोसी देशों से मदद की गुहार लगानी पड़ रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gotabaya Rajapaksa, Sri Lanka