श्रीलंका में हालात बिल्कुल भी काबू में नहीं है. शनिवार को राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने राष्ट्रपति भवन के आगे लगे पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया और अंदर घुस गए. प्रदर्शनकारियों ने आवास में जमकर बवाल काटा. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 30 लोग घायल हो गए. हजारों प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन को अवरुद्ध करने वाले पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया, जहां मार्च के अंत से राजपक्षे को रखा गया है, जब द्वीप-व्यापी विरोध प्रदर्शनों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी. इन सब के बीच सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार "राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया." अभी उन्हें कहां रखा गया है इसकी कोई जानकारी नहीं है. श्रीलंका की सेना प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने की कोशिशों में जुटी है...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Sri Lanka, Sri Lanka Economic Crisis