विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2016

बर्लिन में 17 साल का किशोर ट्रेन में चढ़ा और लोगों पर करने लगा कुल्हाड़ी से वार...

बर्लिन में 17 साल का किशोर ट्रेन में चढ़ा और लोगों पर करने लगा कुल्हाड़ी से वार...
प्रतीकात्मक फोटो
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
लोगों पर किया कुल्हाड़ी और चाकू से वार
वार करते समय धार्मिक नारे लगा रहा था
पुलिस कार्रवाई में मारा गया
बर्लिन: रेल के यात्रियों पर एक कुल्हाड़ी और एक चाकू से वार करके तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल करने वाला अफगानिस्तान का 17 वर्षीय शरणार्थी जर्मन पुलिस की कार्रवाई में मारा गया। पुलिस ने बताया कि दक्षिणी शहर वुर्जबर्ग के निकट एक स्थानीय ट्रेन पर किए गए हमले में कई अन्य लोग घायल हुए है। किशोर ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की और इसी दौरान वह मारा गया। छानबीन में यह पाया गया कि लड़का आईएसआईएस से प्रभावित था। उसके कमरे से आईएसआईएस का झंडा भी पुलिस ने बरामद किया है। आईएसआईएस ने भी इस घटना की जिम्मेदारी ले ली है।

बवेरिया राज्य के गृह मंत्री जोएचिम हेर्रमन्न ने बताया कि हमलावर जर्मनी में अकेले नाबालिग के रूप में आया था और वह निकटवर्ती ओचसेनफर्ट में रह रहा था।

मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस बात की काफी संभावना है कि यह इस्लामी चरमपंथी द्वारा किया गया हमला है।’’ हमलावर ‘अल्लाहू अकबर’ के नारे लगा रहा था।

यह हमला बवेरिया के वुर्जबर्ग एवं त्रेउचलिंगेन के बीच चलने वाली ट्रेन में कल रात रात करीब सवा नौ बजे किया गया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘वुर्जबर्ग में पहुंचते ही एक व्यक्ति ने यात्रियों पर कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया।’ उन्होंने कहा, ‘‘तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और कई अन्य मामूली रूप से घायल हैं।’’ इसके अलावा 14 लोगों को सदमा लगने के कारण उनका उपचार किया गया।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बर्लिन, ट्रेन, कुल्हाड़ी से वार, जर्मनी, Berlin, Train, Axe Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com