विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

रूस अमेरिका के 60 राजनयिकों को निकालेगा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास करेगा बंद

रूस ने इसी के जवाब में यह कदम उठाने की घोषणा की है. लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत को जवाबी कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है.

रूस अमेरिका के 60 राजनयिकों को निकालेगा, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास करेगा बंद
मास्को: रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने गुरुवार को कहा कि मास्को अमेरिका के 60 राजनयिकों को निष्कासित करेगा और सेंट पीर्ट्सबर्ग में इसके वाणिज्य दूतावास को भी बंद करेगा. दरअसल, पूर्व डबल एजेंट सजेईस्क्रि पल को जहर देने को लेकर अमेरिका और अन्य मुल्कों ने रूस के राजनयिकों को निष्कासित किया था. रूस ने इसी के जवाब में यह कदम उठाने की घोषणा की है. लावरोव ने कहा कि अमेरिकी राजदूत को जवाबी कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसमें समान संख्या में राजनयिकों का निष्कासन और सेंट पीर्ट्सबर्ग में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास को बंद कदने का हमारा निर्णय शामिल है.

यह भी पढ़ें : नाटो ने 7 रूसी राजनयिकों को निकाला

गौरतलब है कि अमेरिका ने पहले रिकॉर्ड संख्या में 60 राजनयिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया था और सिएटल में रूसी महा वाणिज्य दूतावास को बंद कर दिया था.

VIDEO : रूस के हाथ लग गया 'ट्रंप कार्ड'?​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com