विज्ञापन

BRICS समिट में शामिल होने भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जानें क्रेमलिन ने क्या कुछ बताया

भारत में इस साल होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भागीदारी तय मानी जा रही है.

BRICS समिट में शामिल होने भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जानें क्रेमलिन ने क्या कुछ बताया
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वर्ष भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
  • क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पुतिन की भागीदारी को लगभग निश्चित बताया है
  • पुतिन की उपस्थिति अलग‑अलग प्रारूपों में हो सकती है, मीडिया रिपोर्ट्स में इसका जिक्र है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. यह जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है. उन्होंने कहा कि पुतिन की भागीदारी तय मानी जा रही है, हालांकि यह अलग‑अलग प्रारूपों में हो सकती है. क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक मीडिया इंटरव्यू में कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जरूर शामिल होंगे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “मैं 100 प्रतिशत निश्चित नहीं कह सकता, लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि राष्ट्रपति पुतिन वहां मौजूद रहेंगे.” पेस्कोव ने यह भी स्पष्ट किया कि पुतिन की भागीदारी अलग‑अलग प्रारूपों में हो सकती है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इस वर्ष भारत में आयोजित किया जाना है. यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी TASS के हवाले से सामने आई है.

फिलहाल तक भारत में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की निश्चित तारीख और शेड्यूल अभी तक तय नहीं किए गए हैं, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन के ब्रिक्स में भारत दौरे पर आना लगभग तय हो गया है. 2026 में भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. यह चौथी बार होगा जब भारत इस समूह की अध्यक्षता करेगा. इस वर्ष भारत 11-सदस्यीय विस्तारित समूह का नेतृत्व करते हुए 'ग्लोबल साउथ', डिजिटल बुनियादी ढांचे और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करेगा.

लेखक के बारे में
img
पीयूष जयजान
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BRICS Summit India, Vladimir Putin BRICS, Putin India Visit, Kremlin Statement, Dmitry Peskov Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com