प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ब्लाइंड डेट पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर का रहने वाला है. पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठने के बाद अब बारी परिणय सूत्र में बंधने की है. ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करने जा रहे हैं. गौरतलब है कि जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी. जोड़े ने बाद में खुलासा किया था कि अचानक हुई इस मुलाकात से पहले वे एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे.
यह भी पढ़ें: शाही खुलासा : 'ब्लाइंड डेट' के ज़रिये पहली बार मिले थे प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल
पहली मुलाकात के बाद उनके बीच की नजदीकियां तेजी से बढीं और हैरी ने मेगन को शाही परिवार का सदस्य बनाने का फैसला कर लिया. अपनी शादी को लेकर हैरी का कहना है कि मेरे ऊपर इतनी तेजी से मेगन का प्यार का जादू छाना इस बात की पुष्टि करता है कि कायनात मेरे प्यार के साथ है. सबकुछ शानदार है. मेगन 34 साल की हैं और तीन साल पहले उनका तलाक हो चुका है जबकि हैरी 31 वर्ष के हैं.
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के राजकुमार की शादी की खबर सुन टूटा लड़कियों का दिल, जानिए क्या बोलीं
हैरी ने पहली मुलाकात याद करते हुए कहा कि जब वह कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने मेगन को देखा तो यह उनके लिए सुंदर आश्चर्य था. उन्होंने कहा कि पूरे शाही परिवार ने उनके रिश्ते को पसंद किया और उन्हें सहयोग दिया. दोनों ने पिछले साल 27 नवंबर को अपने संबंधों की घोषणा की थी.
VIDEO: पांच सौ करोड़ रुपये का शाही शादी बनी सुर्खियां.
वह एक दिसंबर को पहली बार हैरी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं और उन्होंने क्रिसमस भी शाही परिवार के साथ ही मनाया था. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Prince Harry And Meghan Markle Will Marry