विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2019

प्रेग्नेंट व्हेल की हुई दर्दनाक मौत, पेट के अंदर से मिला 22 किलो प्लास्टिक

इटली के शहर सर्दिनिया के पास मौजूद पोर्टो कर्वो बीच पर एक मरी हुई व्हेल मछली देखी गई. यह व्हेल प्रेग्नेंट थी. इसके पेट में करीब 22 किलो प्लास्टिक मौजूद था. 

प्रेग्नेंट व्हेल की हुई दर्दनाक मौत, पेट के अंदर से मिला 22 किलो प्लास्टिक
इटली:

प्लास्टिक की वजह से समुद्री जीवों को कितना नुकसान पहुंचता है, इस बारे में आपने कई बार पढ़ा होगा. लेकिन हाल ही में समुद्र किनारे देखा भी गया. इटली के शहर सर्दिनिया के पास मौजूद पोर्टो कर्वो बीच पर एक मरी हुई व्हेल मछली देखी गई. यह व्हेल प्रेग्नेंट थी. इसके पेट में करीब 22 किलो प्लास्टिक मौजूद था. 

नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक, समुद्र में मौजूद प्लास्टिक इसके पेट में गया और आंतों (Intestines) से चिपक गया. इस वजह से इस व्हेल को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाए, जिस वजह से यह मर गई.

इस व्हेल मछली के पेट के करीब दो तिहाई हिस्से में सिर्फ प्लास्टिक मिला. देखें फोटो...

इस प्लास्टिक में फिशिंग नेट्स, फिशिंग लाइन्स, प्लास्टिक बैग्स (कुछ के लेबल्स आज भी पढ़े जा सकते हैं), प्लास्टिक पाइप्स और प्लेस्ट शामिल हैं. 

SEAME नाम की एनजीओ की मेंबर Luca Bittau का कहना है कि, 'मैंने कभी इतनी बड़ी मात्रा में प्लास्टिक नहीं देखा. यह हमारे सामान्य जीवन की तरह था, लेकिन उस मछली के पेट के अंदर.'

इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने-अपने व्यूज़ रखे...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Whale, Pregnant Whale, Pregnant Sperm Whale, Plastic, व्हेल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com