विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2018

ट्रंप के साथ रिश्तों पर चुप्पी के लिए इस पोर्न स्टार को मिले थे 1,30,000 डॉलर: रिपोर्ट

व्हाइट हाउस ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.

ट्रंप के साथ रिश्तों पर चुप्पी के लिए इस पोर्न स्टार को मिले थे 1,30,000 डॉलर: रिपोर्ट
  • ट्रंप के साथ रिश्तों पर चुप्पी के लिए पोर्न स्टार को मिले थे पैसे:रिपोर्ट
  • रिपोर्ट के अनुसार, पोर्न स्टार को मिले थे 1,30,000 डॉलर
  • ट्रंप के वकील पर है पैसा देने का आरोप
वाशिंगटन: मीडिया की एक खबर में आज दावा किया गया कि वर्ष 2016 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने अपने निजी वकील के जरिए एक वयस्क फिल्म स्टार को हर महीने कथित तौर पर 1,30,000 डॉलर दिए थे, ताकि वह उनके साथ कथित यौन संबंधों पर चुप्पी साधे रहे. व्हाइट हाउस ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने इसे ‘‘बेतुका आरोप’’ बताया है. ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने ही धनराशि देने की व्यवस्था की थी.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया विवादित बयान, इस बार अफ्रीका को लेकर कही ये आपत्तिजनक बात

कोहेन के हवाले से कहा गया, ‘‘यह दूसरी बार है जब आप मेरे मुवक्किल के खिलाफ बेतुके आरोप लगा रहे हैं. आप एक साल से यह झूठी कहानी गाते रहे हैं, जबकि कम से कम वर्ष 2011 के बाद सभी पक्ष इस कहानी को लगातार खारिज करते रहे हैं.’’  कहा जाता है कि एक्स-रेटेड अभिनेत्री स्टीफेनी क्लिफोर्ड और ट्रंप के बीच वर्ष 2006 में यौन संबंध बने.

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने डोनाल्ड ट्रंप की अपमानजनक टिप्पणी को 'नस्लभेदी' करार दिया

ट्रंप ने वर्ष 2005 में मेलानिया से शादी की थी. राष्ट्रपति के खिलाफ ताजा आरोपों के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ये पुरानी और फिर से उछाली गई खबरें हैं जो चुनाव से पहले प्रकाशित हुईं तथा इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया गया.’’ 

VIDEO:  क्या अमेरिका-पाकिस्तान के दोस्ती के दिन पूरे हुए ?
बहरहाल, अधिकारी ने अखबार की खबर पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक, क्लिफोर्ड ने एक ईमेल भेजकर ट्रंप के साथ यौन संबंध होने से इनकार किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Porn Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com