- वियतनाम में नाव पलटने की घटना में 15 भारतीयों की मौत हो गई और उनके शव हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं
- भारतीय दूतावास ने मृतकों के शवों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
- हादसे में घायल बचे लोगों में से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह भारत लौट रहा है
वियतनाम में नाव पलटने के मामले में पुलिस ने बोट के कैप्टन को हिरासत में ले लिया है. इस हादसे में 15 भारतीयों की जान चली गई थी. सभी 15 शव हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने रविवार को 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि ज़रूरी औपचारिकताएँ पूरी होने के बाद मृतकों के शव भारत भेजे जाएंगे. दूतावास ने कहा कि वह वाणिज्य दूतावास की टीमों और वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर शवों को जल्द से जल्द वापस भेजने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है.
दूतावास ने कहा, "कल हुई नाव दुर्घटना में दुखद रूप से जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के शव हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं. हो ची मिन्ह में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शवों को जल्द से जल्द भारत भेजा जाएगा. दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें वियतनामी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं, जो शवों को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार हैं."
The mortal remains of 15 Indian Nationals who tragically passed away in yesterday's boat accident have reached Ho Chi Minh City.
— India in Vietnam (@AmbHanoi) July 12, 2026
After completion of formalities at Ho Chi Minh, the mortal remains would be transported to India at the earliest.
The Embassy and the Consulate teams…
दूतावास ने फु क्वोक अस्पताल में इलाज करा रहे एक जीवित बचे व्यक्ति के जल्द ठीक होने की भी कामना की. उन्होंने कहा, "हम फु क्वोक अस्पताल में भर्ती जीवित बचे व्यक्ति के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं."
एक को मिल गई अस्पताल से छुट्टी
इसके अलावा, दूतावास ने बताया कि कल हुए दुखद नाव हादसे में बचे 15 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे भारत लौट रहे हैं. वियतनाम में भारतीय दूतावास ने कहा, "गंभीर हालत में भर्ती दो मरीजों में से एक को छुट्टी दे दी गई है और वह भारत लौट रहा है. दूसरे का इलाज फु क्वोक के एक अस्पताल में चल रहा है. हम उसके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं."
वियतनामी समाचार आउटलेट VN एक्सप्रेस इंटरनेशनल के अनुसार, ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी (मिन्ह हुई फु क्वोक ट्रेडिंग एंड टूरिज्म कंपनी लिमिटेड) द्वारा चलाई जा रही टूरिस्ट स्पीडबोट AG 26751 में 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू सदस्य सवार थे, जो होन मे रुट से एन थोई पोर्ट जा रहे थे. यह नाव होन मे रुट न्गोई से लगभग 400 मीटर दूर पलट गई. इसके अलावा, आउटलेट ने वियतनाम समाचार एजेंसी (VNA) का हवाला देते हुए बताया कि टूरिस्ट नाव पलटने की घटना से जुड़े कथित कानूनी उल्लंघनों के लिए 57 वर्षीय एक स्थानीय व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. यही उस बोट के कैप्टन थे.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं