- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सीईओ फोरम को संबोधित किया.
- पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया ने व्यापार को लेकर अहम बातें कही. दोनों देशों में निवेश बढ़ेगा.
- ऑस्ट्रेलिया भारत में बड़ा निवेश करेगा. गुजरात में ऑस्ट्रेलिया अपने यूनिवर्सिटी कैंपस खोलेगा.
दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीईओ फोरम को संबोधित किया है. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में यह समिट आयोजित की गई है. पीएम मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित किया है. ऑस्ट्रेलिया ने गुजरात में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया का एक सीनियर व्यापार प्रतिनिधिमंडल दिसंबर में भारत का दौरा करेगा. जहां ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी का गुजरात में कैंपस खुलेगा. दोनों देशों के बीच इस समिट के दौरान कई बड़े ऐलान हुए हैं.
भारत से ऑस्ट्रेलिया में बढ़ेगा व्यापार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा 'दुनिया अभी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है. सप्लाई चेन में रुकावट और ऊर्जा संकट की स्थिति बनी है. लेकिन ऐसे वक्त में भारत और ऑस्ट्रेलिया का और भरोसेमंद साझेदार के तौर पर आगे बढ़ना स्वाभाविक और जरूरी है. क्योंकि पिछले कुछ सालों में, हमने दोनों देशों की खूबियों का इस्तेमाल करते हुए अपनी भविष्य की साझेदारी के लिए एक मज़बूत ढांचा तैयार किया है. 2022 में रिकॉर्ड समय में हुए ईसीटीए यानि आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता ने हमारे आर्थिक रिश्तों को और मजबूत किया है. इसके लागू होने के बाद से भारत से ऑस्ट्रेलिया को होने वाला निर्यात दोगुना हो गया है और दोनों देशों के व्यवसायों को नए बाजार तक पहुंचने का फायदा मिला है.
#WATCH | Melbourne, Australia: Prime Minister Narendra Modi and Australian Prime Minister Anthony Albanese participate in India-Australia CEO Forum and Economic Roadmap Business reception.
— ANI (@ANI) July 9, 2026
Prime Minister Narendra Modi is on a three-nation visit to Indonesia, Australia, and New… pic.twitter.com/lQPrsF02MM
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार दोगुना
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पिछले चार सालों में कारोबार तेजी से बढ़ा है और यह दोगुना हुआ है. 2020-21 तक के फाइनेंशियल ईयर दोनों देशों का कारोबार चार अरब अमेरिकी डॉलर था. 2024-25 में यह बढ़कर 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है. ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट के चलते दोनों देशों के बाजारों में तेजी से पहुंच बढ़ी है. यह ट्रेड एग्रीमेंट 2 अप्रैल 2022 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साइन हुआ था, जिसे 29 दिसंबर 2022 से लागू किया गया था. इस डील के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार और निवेश को आसान करना है. भारत के उत्पादों पर लगने वाले आयात शुल्क को ऑस्ट्रेलिया ने बहुत हद तक कम करिया है. जबकि भारत भी ऑस्ट्रेलिया के उत्पादों पर धीरे-धीरे शुल्क कम करने का आश्वासन दे चुका है.
'2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी का लक्ष्य'
पीएम मोदी ने समिट में कहा 'ऑस्ट्रेलिया में क्लीन एनर्जी से जुड़ी कई कंपनियां मौजूद हैं. हम भारत में हाइड्रो प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर मॉड्यूल और विंड टर्बाइन के लिए मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रहे हैं. भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने और 2070 तक नेट जोरो एमिशन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया की टेक्नोलॉजी, कैपिटल और रिसोर्स इस बदलाव को तेज कर सकते हैं. हमने 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर एनर्जी क्षमता का लक्ष्य रखा है. ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम के विशाल भंडार भारत की न्यूक्लियर यात्रा से सीधे तौर पर मेल खाते हैं. भारत के पोर्ट, एयरपोर्ट, सड़क, रेलवे और शहरी क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलियाई लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स के लिए अपार संभावनाएं हैं.'
#WATCH | Melbourne, Australia: Prime Minister Narendra Modi says, "Many companies associated with clean energy are present here. We are building a manufacturing ecosystem in India for hydro projects, green hydrogen, solar modules, and wind turbines. India has set a target of… pic.twitter.com/R4DBINw9j8
— ANI (@ANI) July 9, 2026
पीएम मोदी ने कहा 'हमारी साझेदारी सिर्फ हमारी राजधानियों या कुछ चुनिंदा शहरों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए. हमें अपने राज्यों, सभी तरह के शहरों, विश्वविद्यालयों और उद्योगों में शामिल सभी लोगों को साथ लाना होगा. मेरा सुझाव है कि आगे बढ़ते हुए हम राज्य-से-राज्य और सेक्टर-से-सेक्टर के बीच खास साझेदारियों की पहचान करें और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए रणनीतियां बनाएं. हम अपनी व्यावसायिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मुझे भरोसा है कि आज की बातचीत से नए विचार, नई साझेदारियां और नई प्रतिबद्धताएं सामने आएंगी.'
ऑस्ट्रेलिया भारत में खोलेगा यूनिवर्सिटी कैंपस
एजुकेशन को लेकर ऑस्ट्रेलिया भारत में बड़ा निवेश करेगा. वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी और डीकिन यूनिवर्सिटी गुजरात में अपना कैंपस खोलने का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने कहा 'हम एजुकेशन और स्किल्स दोनों को साथ लेकर चल रहे हैं. दो यूनिवर्सिटी के कैंपस खुलना भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अध्याय की शुरुआत है. भारत और ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य होना चाहिए कि हम स्टूडेंट मोबिलिटी को अब टैलेंट पार्टनरशिप में बदलें.'
ऑस्ट्रेलिया में हुआ पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचने पर पीएम मोदी का स्वागत किया गया. मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का वेलकम किया. यहां पर प्रसिद्ध तबला वादक डॉ. सैम इवांस और डिडगेरिडू वादक ने पीएम मोदी के स्वागत में प्रस्तुति दी थी. जबकि ऑस्ट्रेलिया के सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम की प्रस्तुति दी थी. पीएम मोदी ने भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया. पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया में 2 दिन रुकेंगे. यहां 11 जुलाई को न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं