विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2012

आपूर्ति मार्ग खोलने पर पाकिस्तान से वार्ता जारी : पेंटागन

अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिए आपूर्ति मार्ग दोबारा खोलने के लिए पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी है लेकिन यह धीरे-धीरे घट रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्तान में उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के लिए आपूर्ति मार्ग दोबारा खोलने के लिए पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी है लेकिन यह धीरे-धीरे घट रही है।

टीवी चैनल 'जिओ न्यूज' ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल के हवाले से बताया, "पाकिस्तान से सीधे वार्ता करने वाली अधिकतर टीमें पाकिस्तान से रवाना हो गई हैं। ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने पाकिस्तान के साथ वार्ता ऑफिस ऑफ डिफेंस रिप्रजेंटेटिव (ओडीआरपी) के माध्यम से जारी रखी है।"

उन्होंने कहा, "इसलिए ऐसा नहीं है कि हमने वार्ता पूरी तरह से बंद कर दी है। हम इस मुद्दे पर लगातार वार्ता कर रहे हैं। हां, वार्ताकारों का दल वापस अमेरिका आ रहा है क्योंकि हमने सोचा था कि इसमें कम समय लगेगा।" लिटिल ने वार्ता के विशिष्ट पहलुओं के विषय में कोई जानकारी नहीं दी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Route, Pentagon, पेंटागन, पाकिस्तान से रास्ता
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com