विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

फिलस्तीनी बंदूकधारी ने इस्राइली बस्ती में तीन सुरक्षाकर्मियों की हत्या की

फिलस्तीन के एक बंदूकधारी ने मंगलवार को पश्चिमी तट की बस्ती में इस्राइली सुरक्षा बलों पर फायरिंग की.

Also Read in
फिलस्तीनी बंदूकधारी ने इस्राइली बस्ती में तीन सुरक्षाकर्मियों की हत्या की
एक फिलस्तीनी बंदूकधारी की फायरिंग में 3 इस्राइली सुरक्षाकर्मी मारे गए
येरूशलम: फिलस्तीन के एक बंदूकधारी ने मंगलवार को पश्चिमी तट की बस्ती में इस्राइली सुरक्षा बलों पर फायरिंग की. इस घटना में तीन कर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य जख्मी हो गया. बाद में इस बंदूकधारी को भी मार गिराया गया. पुलिस ने कहा, 'एक आतंकवादी फिलस्तीनी मजदूरों के साथ हर अदार के पिछले दरवाजे पर पहुंचा जहां से वे प्रवेश करते हैं. उसने बंदूक निकाली और वहां तैनात सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी.'

यह भी पढ़ें : गाजा पट्टी पर इस्राइली बमबारी से तीन व्यक्ति घायल

उन्होंने कहा, 'हमले में तीन इस्राइलियों की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया. आतंकवादी को मार दिया गया है.' पुलिस ने बाद में कहा कि घायल फिलस्तीनी हमलावर की जख्मों की वजह से मौत हो गई.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com