विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2020

पाकिस्तानी सांसद बोले- महंगाई से जीना मुहाल, वेतन में हो 400 फीसदी तक बढ़ोतरी

पाकिस्तान (Pakistan) में बेतहाशा महंगाई की मार का अहसास संसद सदस्यों को जनता की तुलना में कुछ अधिक होता दिख रहा है. सांसदों के एक समूह ने मांग की है कि महंगाई के इस दौर में खर्चो को पूरा करने के लिए उनके वेतन में 100 से 400 गुना तक बढ़ोतरी की जाए.

पाकिस्तानी सांसद बोले- महंगाई से जीना मुहाल, वेतन में हो 400 फीसदी तक बढ़ोतरी
पाकिस्तान में महंगाई रिकॉर्ड तोड़ रही है. (फाइल फोटो)
  • महंगाई से पाकिस्तान का बुरा हाल
  • सांसदों ने की वेतन बढ़ोतरी की मांग
  • परिवार को मिले बिजनेस क्लास टिकट
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान (Pakistan) में बेतहाशा महंगाई की मार का अहसास संसद सदस्यों को जनता की तुलना में कुछ अधिक होता दिख रहा है. सांसदों के एक समूह ने मांग की है कि महंगाई के इस दौर में खर्चो को पूरा करने के लिए उनके वेतन में 100 से 400 गुना तक बढ़ोतरी की जाए. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कुछ सांसदों ने सीनेट सचिवालय में एक प्रस्ताव जमा कराया है, जिसमें कहा गया है कि सीनेट के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन तथा नेशनल एसेंबली के स्पीकर व डिप्टी स्पीकर की तनख्वाहों में 400 गुना की और सभी सांसदों के वेतन में 100 गुना की वृद्धि की जाए.

इसमें यह भी मांग की गई है कि सभी सांसदों के पति या पत्नी तथा बच्चों को भी विमान यात्रा के लिए बिजनेस क्लास का टिकट मिले. सांसदों का कहना है कि वे यह मांग महंगाई की ताजा लहर और रुपये की कीमत में गिरावट के कारण कर रहे हैं, क्योंकि महंगाई ने सिर्फ आम आदमी को ही नहीं बल्कि सभी सांसदों को भी प्रभावित किया है. सीनेट सचिवालय ने यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्रालय व वित्त मंत्रालय के पास उनकी राय मालूम करने के लिए भेज दिया है.

पाकिस्तान के PM इमरान खान पर बॉलीवुड डायरेक्टर का निशाना, बोले-उन्हें कोच होना चाहिए था पीएम नहीं...

प्रस्ताव में कहा गया है कि संबंधित कानून में बदलाव कर सीनेट चेयरमैन व नेशनल एसेंबली स्पीकर का वेतन अभी के ढाई लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 8 लाख 70 हजार रुपये किया जाए. यह वेतन सुप्रीम कोर्ट के जज के मूल वेतन के बराबर होगा. इसी तरह सीनेट के डिप्टी चेयरमैन और नेशनल एसेंबली के डिप्टी स्पीकर का वेतन 1 लाख 85 हजार रुपये से बढ़ाकर 8 लाख 29 हजार रुपये किया जाए. सांसदों ने मांग की है कि संबंधित कानून में संशोधन कर सीनेट व नेशनल एसेंबली के सदस्यों का वेतन एक लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया जाए.

VIDEO: इमरान खान ने मुझे और नवजोत को दिया न्योता : नवजोत कौर

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani MP, Inflation In Pakistan, Imran Khan Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com