विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

पाकिस्तान को तगड़ा झटका: UN में आईसीजे ने कहा- जाधव मामले में पाक ने किया वियना संधि का उल्लंघन

भारत के लिए एक बड़ी जीत के रूप में आईसीजे ने फैसला सुनाया था कि पाकिस्तान को जाधव को दी गई मौत की सजा की समीक्षा करनी चाहिए, जो भारतीय नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी थे और जिन्हें पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी.

पाकिस्तान को तगड़ा झटका: UN में आईसीजे ने कहा- जाधव मामले में पाक ने किया वियना संधि का उल्लंघन
संरा महासभा में आईसीजे ने कहा, पाकिस्तान ने जाधव मामले में वियना संधि का उल्लंघन किया
संयुक्त राष्ट्र:

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के अध्यक्ष न्यायाधीश अब्दुलकावी यूसुफ (Abdulqawi Yusuf) ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा को बताया कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव (Kulbhushan Jadhav) के मामले में पाकिस्तान ने वियना संधि के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया.

महासभा में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की रिपोर्ट पेश करते हुए यूसुफ ने 17 जुलाई के अपने फैसले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख न्यायिक अंग ने ‘‘पाया कि पाकिस्तान ने वियना संधि (Vienna Convention) के अनुच्छेद 36 के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया था और इस मामले में उचित उपाय किए जाने बाकी थे.''

भारत के लिए एक बड़ी जीत के रूप में आईसीजे ने फैसला सुनाया था कि पाकिस्तान को जाधव को दी गई मौत की सजा की समीक्षा करनी चाहिए, जो भारतीय नौसेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी थे और जिन्हें पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने ‘‘जासूसी और आतंकवाद'' के आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी.

भारत की दलील थी कि उसके नागरिक को दूतावास तक पहुंच नहीं मुहैया कराई गई, जो 1963 की वियना संधि का उल्लंघन है.

यूसुफ की अगुवाई वाली पीठ ने ‘‘कुलभूषण सुधीर जाधव की सजा की प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार का आदेश दिया था.'' यूसुफ ने महासभा में अपनी रिपोर्ट पेश करते हुए जाधव मामले में अदालत के फैसले के कई पहलुओं पर विस्तार से बताया.

कुलभूषण जाधव से जुड़ी और खबरें...

पाकिस्तान बोला- कुलभूषण जाधव को नहीं मिलेगा दूसरा कॉन्सुलर एक्सेस

कॉन्सुलर एक्सेस के बाद विदेश मंत्रालय का आया बयान- मुलाकात के समय 'काफी दबाव' में थे कुलभूषण जाधव

पाकिस्तान की जेल में बंद कुलभूषण जाधव से भारतीय अधिकारी ने की मुलाकात, ICJ के आदेश के बाद मिला कॉन्‍स्‍यूलर एक्सेस

कुलभूषण जाधव को कॉन्‍स्‍यूलर एक्‍सेस देने को तैयार हुआ पाकिस्तान, लेकिन लगाई 2 शर्तें

VIDEO: प्राइम टाइम: कॉन्स्यूलर एक्सेस के बाद क्या आसान होगी कुलभूषण की वतन वापसी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kulbhushan Yadav, Vienna Convention, Kulbhushan Jadhav Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com