विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2017

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर पहले भी आ चुका, जानें कब कब देश ने झेला संकट

आइए एक नज़र में जानें पाकिस्तान में अस्थिरता का माहौल कब और कैसे कैसे आया...

पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर पहले भी आ चुका, जानें कब कब देश ने झेला संकट
पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता का दौर : जानें कब कब देश ने झेला संकट....- File Photo
  • पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ को पनामा केस में कोर्ट ने दोषी ठहराया
  • नवाज शरीफ ने पद से इस्तीफा दिया
  • पाकिस्तान में अस्थिरता का माहौल पहले भी पैदा हुआ है
नई दिल्ली:

पाकिस्‍तान सुप्रीम कोर्ट ने पनामा केस (Panama Case) में फैसला सुनाते हए नवाज शरीफ को दोषी ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नवाज शरीफ के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चलाया जाना चाहिए. इस फैसले के बाद नवाज शरीफ ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया और केंद्रीय मंत्रिमंडल को बर्खास्‍त कर दिया गया है. लेकिन पाकिस्तान में आया राजनीतिक अस्थिरता का यह माहौल नया नहीं है. 

आइए एक नज़र में जानें पाकिस्तान में अस्थिरता का माहौल कब और कैसे कैसे आया...

साल 1958 


कमांडर इन चीफ अयूब खान ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति, मेजर जनरल इस्कांदेर मिर्जा को पद से हटा दिया. अयूब खान ने मॉर्शल लॉ लगा दिया और देश की गद्दी पर अपना
कब्जा कर लिया.

यह भी पढ़ें...
जब अटल बिहारी वाजपेयी ने नवाज शरीफ से दिलीप कुमार की बात करवाई

साल 1977

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल जिया उल हक ने प्रधानमत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की सरकार का तख्तापलट कर दिया. जनरल जिया उल हक तानाशाह बन बैठे. 

साल 1999

इस साल फिर पाकिस्तान में तख्तापलट हुआ. यह तब की बात है जब जनरल परवेज मुशर्रफ नवाज शरीफ तब पीएम थे. उन्हें और उनके मंत्रियों को अरेस्ट कर लिया गया और सत्ता कब्जा ली. 

यह भी पढ़ें... पनामा केस : नवाज शरीफ और परिवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हुई

हालिया मामला नवाज शरीफ से जुड़ा है जिसमें उनके खिलाफ पनामा केस में आरोप थे. 20 अप्रैल 2017 को पनामा पेपर्स लीक मामले में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने जेआईटी का गठन किया जो इस पूरे मामले की जांच कर रही थी. 10 जुलाई को इस बाबत रिपोर्ट दाखिल की गई और शुक्रवार को फैसला आ गया.

इनपुट : एजेंसियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panama Case, Pakistan Prime Minister Nawaz Sharif, Pakistan Political Chaos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com