विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

पाकिस्तान में अब महिलाएं भी होंगी हाई-टेक, पीएम इमरान खान करने जा रहे हैं ये काम

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बड़ी योजना की शुरूआत की है इसमें 57 लाख गरीब महिलाओं के लिए बचत खाते खोले जाएंगे और इन खातों तक उनकी पहुंच बनाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन दिए जाएंगे.

पाकिस्तान में अब महिलाएं भी होंगी हाई-टेक, पीएम इमरान खान करने जा रहे हैं ये काम
गरीबी दूर करने के लिए इमरान खान ने शुरू की योजना
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बड़ी योजना की शुरूआत की है जिसका उद्देश्य गरीबी दूर करना एवं संवेदनशील समूहों, खास कर महिलाओं को सहायता मुहैया कराना है.

इमरान ने इस योजना की शुरूआत करने के बाद कहा कि उनकी सरकार संविधान में संशोधन करेगी जिसके बाद भोजन, कपड़ा, आवास एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करना सरकार के लिए अनिवार्य होगा. उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए खर्च की जाने वाली 80 अरब रूपये की राशि को 2020 तक बढ़ा कर 120 अरब रूपये करने का भी ऐलान किया.

भारी बारिश से मची तबाही, बहा ले गई पूरा Bridge, बार-बार देखा जा रहा है दिल दहलानेवाला ये Video

प्रधानमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा एवं गरीबी उन्मूलन के लिए एक मंत्रालय बनाने का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि 57 लाख गरीब महिलाओं के लिए बचत खाते खोले जाएंगे और इन खातों तक उनकी पहुंच बनाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन दिए जाएंगे.

इस हॉस्पिटल में एक-साथ प्रेग्नेंट हुईं 9 नर्स, डॉक्टर्स हैरान और लोग बोले - मिलकर बनाया है छुट्टी का प्लान

इनपुट - भाषा

VIDEO: पाक में चुनाव तो सानू की?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, इमरान खान, Pakistan PM Imran, Pakistan Pm Imran Khan, Pakistan, Imran Khan New Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com