विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2011

पाकिस्तान का घुसपैठियों के शव लेने से इनकार

सीमा सुरक्षा बल ने शुक्रवार तड़के भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दोनों को गोली मारकर ढेर कर दिया था।
फाजिल्का: पाकिस्तान ने कथित रूप से दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के शव लेने से इनकार कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार तड़के भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दोनों को गोली मारकर ढेर कर दिया था। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक पनाज ने बताया, "हमने पाक को इस सिलसिले में सूचित किया था और हमें उम्मीद थी कि वे शव को ले लेंगे लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।" उन्होंने बताया, "हमारे पास पाकिस्तानी घुसपैठियों से जुड़े पर्याप्त सबूत हैं लेकिन पाकिस्तान तथ्यों को सामने नहीं लाना चाहता है।" बीएसएफ ने शुक्रवार तड़के भारत-पाक सीमा के समीप गैट्टी बसोका में दोनों घुसपैठियों को मार गिराया था। उनके पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और मोबाइल फोन के दो सिम कार्ड बरामद किए गए थे।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, घुसपैठ, भारत, Pakistan, India, Intruders
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com