विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2011

नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में रिकॉर्ड 241 उम्मीदवार

विकीलिक्स से लेकर अरब जगत के क्रांतिकारी तक इस बार नोबेल शांति की पुरस्कार की जंग में हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ओस्लो: नोबेल शांति पुरस्कार की इस साल की दौड़ में रिकॉर्ड संख्या में उम्मीदवार मैदान में हैं। विकीलिक्स से लेकर अरब जगत के क्रांतिकारी तक इस बार नोबेल शांति की पुरस्कार की जंग में हैं। कुल मिलाकर 241 लोगों की आस इस बार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पर टिकी है। नोबेल संस्थान के निदेशक गिर लंडेस्टाड ने बताया, हर साल यह संख्या बढ़ती जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 2010 में भी यह संख्या रिकॉर्ड 237 थी। पुरस्कार की दौड़ में शामिल लोगों की सूची गोपनीय रखी जाती है लेकिन नोबेल संस्थान ने खुलासा किया है कि नोबेल शांति पुरस्कार के लिए इस बार 53 संस्थाएं और 188 व्यक्तियों के नाम हैं। उम्मीदवारों का नाम लिए बिना लंडेस्टाड ने बताया कि 2011 की यह सूची अरब जगत में हो रहे जनविद्रोहों से प्रभावित है। उन्होंने कहा, टयूनीशिया, मिस्र और लीबिया की स्थिति को लेकर हमें अनेक प्रस्ताव मिले हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नोबेल शांति पुरस्कार, उम्मीदवार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com