समुद्री डकैतों ने नाइजीरिया के तट से लगे समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला बोलकर चालक दल के पांच भारतीय सदस्यों को अगवा कर लिया है।
लागोस (नाइजीरिया):
समुद्री डकैतों ने नाइजीरिया के तट से लगे समुद्र में एक तेल टैंकर पर हमला बोलकर चालक दल के पांच भारतीय सदस्यों को अगवा कर लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पोत पर स्वामित्व रखने वाली कम्पनी, एसपी ब्रसेल्स ने एक बयान में कहा है कि सशस्त्र डकैतों ने सोमवार को नाइजीरिया तट से 60 किलोमीटर दूर समुद्र में इस पोत पर हमला किया था।
तेल सम्पन्न गिनी की खाड़ी हाल के वर्षों में खतरनाक बन गई है, क्योंकि खासतौर से नाइजीरिया और कैमरून तट से लगे समुद्र में बार-बार हमले की खबरें आई हैं। ये हमले बंधकों की रिहाई के लिए फिरौती की मांग से सम्बंधित रहे हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
नाइजीरियाई लुटेरे, समुद्री लुटेरे, भारतीय नाविक अगवा, Indian Sailors Abducted, Nigerian Pirators