विज्ञापन

नेपाल के कपिलवस्तु में दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, सीमा से सटे जिले में मचा अलर्ट

भारत की सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में सोने की दुकान से चोरी के आरोप में दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

नेपाल के कपिलवस्तु में दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, सीमा से सटे जिले में मचा अलर्ट
  • नेपाल के कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने सोने के गहने चोरी के आरोप में दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया
  • पिछले एक सप्ताह में कपिलवस्तु जिले में पाकिस्तानी नागरिकों की यह चौथी गिरफ्तारी है
  • कपिलवस्तु जिला भारत के उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के साथ सटी हुई खुली सीमा वाला इलाका है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारत की सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु ज़िले में नेपाल पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इन पर एक आभूषण की दुकान से सोने के गहने चोरी करने का आरोप है. पिछले एक हफ्ते के भीतर यह पाकिस्तानी नागरिकों की चौथी गिरफ्तारी है. इससे पहले इसी ज़िले में सोने के गहने चोरी के मामले में दो पाकिस्तानी महिलाओं को भी पकड़ा गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

ये गिरफ्तारियां इसलिए अहम मानी जा रही हैं क्योंकि कपिलवस्तु ज़िला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से सटा हुआ है और यहां भारत‑नेपाल सीमा पूरी तरह खुली हुई है. सीमावर्ती इलाके में इतने पाकिस्तानी नागरिकों के पकड़े जाने के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं और पूरे घटनाक्रम पर करीबी नज़र रखी जा रही है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com