इजरायल और फिलिस्तीनी संगठन हमास (Hamas) की जंग की आग मिडिल ईस्ट (Middle East) में फैल गई है. इस जंग में लेबनान का मिलिशिया ग्रुप हिज्बुल्लाह भी हमास के पक्ष में इजरायल पर हमले कर रहा है. हमास और हिज्बुल्लाह दोनों को ईरान सपोर्ट करता है. ईरान और इजरायल की दुश्मनी जगजाहिर है. लिहाजा उसने भी इजरायल पर हमले करने शुरू कर दिए हैं. इजरायल भी इन हमलों का जवाब दे रहा है. इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार (Reuven Azar) ने समझाया है कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा समय में भारत की भूमिका कितनी अहम है?
इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने सोमवार को नई दिल्ली में आयोजित NDTV के वर्ल्ड समिट में कहा, "भारत दुनिया के इस क्षेत्र में काफी कुछ सहयोग कर सकता है. भारत तेजी से उभरती हुई शक्ति है. अगले साल जब भारत की ग्रोथ 7% की रेट से होगी, तो उसकी इकोनॉमी 260 बिलियन डॉलर हो जाएगी. हमारे इजरायल की इकोनॉमी 600 बिलियन डॉलर है. ऐसे में भारत को दुनिया के बहुत योगदान देना है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजार कहते हैं, "भारत दुनिया के लिए एक पावर हाउस, एक मैन्यूफैक्चरिंग हब बनने जा रहा है. इसे दुनिया से जुड़ने की जरूरत है. जिस तरह से भार UAE के साथ धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, उससे काफी कुछ सीखा जा सकता है."
ईरान को जवाब देना हमारा हक और जिम्मेदारी
अजार ने कहा, "इजरायल क्षेत्र में शांति और स्थिरता का इच्छुक है, लेकिन ऐसी स्थिति नहीं हो सकती; जहां ईरान जब चाहे हमला करने के लिए स्वतंत्र हो. ईरान ने 1 अक्टूबर को कम से कम 180 मिसाइलें दागीं. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करना इजरायल का अधिकार है और कर्तव्य भी."
अजार ने यह भी कहा कि एक उभरती हुई शक्ति के रूप में भारत को मिडिल ईस्ट में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. अगर ऐसा हुआ, तो उसका महत्व हर साल बढ़ता ही जाएगा.
क्या US इलेक्शन के पहले ईरान पर अटैक करेगा इजरायल?
इंटरनेशनल मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि इजरायल अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने से पहले ईरान के हमलों का जवाब दे सकता है. इससे जुड़े सवाल के जवाब में इजरायली राजदूत ने कहा, "अमेरिकी चुनाव कोई फैक्टर नहीं है. फैक्टर ये है कि हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करना न सिर्फ हमारा हक है, बल्कि ये हमारा कर्तव्य भी है. ईरान जैसा देश बिना किसी नतीजे के क्षेत्र के किसी भी देश को धमकी देने में सक्षम हो... यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है."
क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देना चाहता है इजरायल
रूवेन अजार ने कहा कि इजरायल क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देना चाहता है. वह जॉर्डन और मिस्र के साथ अपने शांति समझौते, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, मोरक्को और सूडान के साथ अब्राहम समझौते और सऊदी अरब में ऐसा कर रहा है. लेकिन इजरायल को यह मंजूर नहीं.
हम मिडिल ईस्ट को ईरानी खतरे से बचाने में सक्षम
उन्होंने कहा, "ईरान के हमले के बाद हमने साबित कर दिया है कि हम मिडिल ईस्ट के आसमान को ईरानी खतरे से बचाने में सक्षम हैं, लेकिन हम ऐसी स्थिति में नहीं रह सकते हैं; जिसमें ईरानी किसी भी पॉइंट पर हम पर हमला करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें."
हमास के मिसाइल अटैक रहे बेअसर
कई रिपोर्ट में ऐसे दावे किए गए हैं कि याह्या सिनवार जैसे नेताओं की मौत के बाद भी हमास फिर से संगठित हो गया है. हालांकि, अजार इससे इत्तेफाक नहीं रखते. उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले अभी की स्थिति बहुत अलग है.
अभी आजाद नहीं कराए जा सके सभी बंधक
समिट में इजरायली राजदूत ने माना कि अभी तक गाजा में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ाया नहीं जा सका है. 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने रॉकेट हमलों के बाद इजरायल में घुसपैठ की थी. हमास के लड़ाकों ने 1200 लोगों की हत्या की. जबकि 250 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाकर गाजा ले गए थे. अब तक 150 बंधक आजाद किए जा सके हैं.
इजरायली राजदूत ने कहा, "गाजा में हम बंधकों को मदद पहुंचाने के रास्तों के बारे में सोच रहे हैं." अजार ने दावा किया कि हमास और हिज्बुल्लाह के साथ संघर्ष में बैलेंस इजरायल के पक्ष में बदल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं