विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2012

ब्रिटेन का नाटिंघम शहर करेगा भारतीय मूल के उद्योगपति को सम्मानित

भारतीय मूल के उद्यमी नाथू राम पुरी को ब्रिटेन के नॉटिंघम शहर ने अपना विशिष्ट पुरस्कार ‘फ्रीमैन ऑफ दि सिटी’ देने की घोषणा की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन: भारतीय मूल के उद्यमी नाथू राम पुरी को ब्रिटेन के नॉटिंघम शहर ने अपना विशिष्ट पुरस्कार ‘फ्रीमैन ऑफ दि सिटी’ देने की घोषणा की है। यह पुरस्कार उन्हें शहर के प्रति उनकी ‘विशिष्ट सेवाओं’ के सम्मान में दिया जा रहा है। यह पुरस्कार पाने वाले वह पहले एशियाई और भारतीय व्यक्ति होंगे।

पुरी को नौ जुलाई को नाटिंघम में एक समारोह में प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। पुरी ब्रिटेन में नाट पुरी के रूप में प्रसिद्ध हैं। परोपकार के कार्यों से जुड़े पुरी ने जुलाई 2011 में लंदन साउथ बैंक विश्वविद्यालय में नाथ पुरी अभियांत्रिकी एवं उद्यम संस्थान की स्थापना के लिए 10 लाख पाउंड की राशि दी थी।

फ्रीमैन ऑफ दि सिटी की मानद उपाधि पाने वाले को कोई विशेष अधिकार नहीं मिलता लेकिन कई बार विशेष कार्यक्रमों के लिए उसे आमंत्रित किया जाता है। पुरी का जन्म 1939 में पंजाब के मुल्लनपुर गांव में हुआ था। यह गांव चंडीगढ़ के पास है। पुरी नाटिंघम में 1967 से रह रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nautingham To Honour Indian Businessman, नॉटिंघम में भारतीय का सम्मान, भारतीय व्यापारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com