विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2018

मुंबई आतंकवादी हमला मामले में दोषी डेविड हेडली पर अमेरिकी जेल में हमला, हालत गंभीर

शिकागो में मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर ने ईमेल से दिये एक संक्षिप्त जवाब में घटना के बारे में बताते हुए कहा , ‘‘हमारे पास उस व्यक्ति (हेडली) के बारे में सूचना नहीं है

मुंबई आतंकवादी हमला मामले में दोषी डेविड हेडली पर अमेरिकी जेल में हमला, हालत गंभीर
फाइल फोटो
नई दिल्ली: साल 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के मामले में दोषी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली पर कैदियों द्वारा हमले की मीडिया रिपोर्ट के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने आज टिप्पणी से इनकार कर दिया. अमेरिकी मीडिया ने रिपोर्ट दी है कि हेडली पर कैदियों ने हमला किया जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

हेडली की गिरफ्तारी से अमेरिका को महसूस हुआ कि गोरी चमड़ी वाले भी आतंकी हो सकते हैं : डेनिश पत्रकार

शिकागो में मेट्रोपोलिटन करेक्शनल सेंटर ने ईमेल से दिये एक संक्षिप्त जवाब में घटना के बारे में बताते हुए कहा , ‘‘हमारे पास उस व्यक्ति (हेडली) के बारे में सूचना नहीं है.’’कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आठ जुलाई को दो अन्य कैदियों ने हेडली पर हमला किया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि घायल हेडली को नॉर्थ इवांस्टन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

वीडियो : ये है हेडली​
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Attack Guilty David Hadlee Attacked In America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com