शिकागो:
अमेरिका में मुंबई हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के चार पाकिस्तानी सदस्यों को आरोपी बनाया गया है। शिकागो की एक अदालत में जिन लोगों को सोमवार को आरोपी बनाया गया, उनके नाम साजिद मीर, मजहर इकबाल, अबू कहाफा और मेजर इकबाल हैं। आरोप पत्र में लश्कर सदस्य डी नाम से एक व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। ये सभी पाकिस्तानी नागरिक हैं। इन चारों आरोपियों की शिनाख्त पहले की गई थी, लेकिन इनका नाम पहले के आरोप पत्र में नहीं था। पहले पाकिस्तानी मूल के संदिग्ध आतंकी डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर राणा को मुंबई हमले के संदर्भ में आरोपी बनाया गया था। अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक साजिद मीर लश्कर से जुड़ा था और इस आतंकवादी संगठन और दूसरे संगठनों के बीच के संबंधों की निगरानी करता था। उसने हेडली के सहयोगी की भूमिका निभाई थी। मुंबई हमले से जुड़ी अपनी भूमिका को हेडली पहले ही स्वीकार कर चुका है। अबू कहाफा का ताल्लुक भी लश्कर से है। वह लश्कर के प्रशिक्षिण शिविर में आतंकवादियों को हमलों के लिए आधुनिक तकनीक के गुर सिखाता था। दूसरी ओर मजहर इकबाल और लश्कर सदस्य डी इस पाकिस्तानी आतंकी संगठन के स्वयंभू कमांडर हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
26/11, पाकिस्तान, शिकागो, आरोपी