विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2012

चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार गुरडोन और यामानाका को

स्टॉकहोम: स्वीडिश केरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल समिति ने सोमवार को जॉन बी. गुरडोन और शिन्या यामानाका को संयुक्त रूप से चिकित्सा क्षेत्र का 2012 का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समिति की ओर से जारी एक बयान के हवाले से बताया कि गुरडोन और यामानाका को उनकी उस खोज के लिए यह पुरस्कार दिया गया है जिसमें कहा गया है कि परिपक्व कोशिकाओं को एक से ज्यादा अंगों या ऊत्तकों को प्रभावित करने में सक्षम बनाने के लिए रिप्रोग्राम किया जा सकता है।

बयान में कहा गया कि उनकी इस खोज ने कोशिकाओं और ऑर्गेनिजम्स के विकास के बारे में समझ को क्रांतिकारी बना दिया है।

भौतिकी क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा मंगलवार को, रसायन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा बुधवार को, साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा गुरुवार को, शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा आगामी सोमवार को की जाएगी।

वार्षिक नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अक्टूबर में होती है और 10 दिसम्बर को अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य तिथि पर ये प्रदान किए जाते हैं।

यह पुरस्कार 1901 से दिया जा रहा है। 1901 से 2011 तक 853 लोगों या संस्थानों को इन पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। अब तक 199 लोगों को चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार, गुरडोन और यामानाका, Gudone, Yamanaka