विज्ञापन
This Article is From May 29, 2011

ज्यादा देश अपना रहे हैं समलैंगिक जीवनशैली : अध्ययन

दुनिया भर के ज्यादा देशों में अब समलैंगिकता को स्वीकार किया जा रहा है, लेकिन रूस और अन्य पूर्व साम्यवादी देशों में यह अब भी स्वीकार्य नहीं है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: दुनिया भर के ज्यादा देशों में अब समलैंगिकता को स्वीकार किया जा रहा है, लेकिन रूस और अन्य पूर्व साम्यवादी देशों में यह अब भी स्वीकार्य नहीं है। शिकागो विश्वविद्यालय की नेशनल ओपिनियन रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार समलैंगिकता को लेकर 30 देशों के रुख का अध्ययन किया गया। अध्ययन में यह बात सामने आई कि 27 देशों में समलैंगिकता की स्वीकार्यता बढी जबकि साइप्रस, चेक रिपब्लिक, लातविया और रूस में यह घटी। रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड, डेनमार्क, नार्वे, स्विटजरलैंड और बेल्जियम समलैंगिकता को लेकर सबसे ज्यादा नरम देश हैं। अध्ययन में बताया गया कि रूस में 1991 में 59 फीसदी लोग समलैंगिकता के खिलाफ थे, जबकि 2008 में यह संख्या बढ़कर 64 फीसदी हो गई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
समलैंगिकता, अध्ययन, जीवनशैली
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com