विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2019

कुवैत से भारतीय शख्स ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक

महिला ने 27 मई को अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ दहेज तथा उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे.

कुवैत से भारतीय शख्स ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक
कुवैत से व्यक्ति ने पत्नी को व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक
कुवैत:

कुवैत में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए मुजफ्फरनगर में रहने वाली अपनी पत्नी को तलाक दे दिया. पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसने फोन पर तलाक दे दिया.

यह घटना तब सामने आयी है जब कुछ दिन पहले ही संसद ने तीन तलाक को अपराध के दायरे में लाने वाला एक विधेयक पारित किया.

पुलिस ने बताया कि महिला ने 27 मई को अपने पति और उनके परिवार के खिलाफ दहेज तथा उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उससे पांच लाख रुपये मांगे.

सऊदी अरब में पाकिस्तान के डॉक्टरों की नौकरी खतरे में, बोले - MS और MD डिग्री की मान्यता खत्म

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने जिले के सिखेड़ा पुलिस थाने के तहत आने वाले बिहारी गांव की रहने वाली महिला पर मामला वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन उसने इनकार कर दिया.

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पति ने कुवैत से व्हाट्सएप पर तीन तलाक के जरिए उसे तलाक दे दिया.

अमेजन के कर्मचारी ने जीता जैकपॉट, अब 30 सालों तक हर महीने मिलेंगे 8.5 लाख

सिखेड़ा पुलिस थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

VIDEO: तीखी बहस के बाद लोकसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Triple Talaq, Triple Talaq  Bill, Talaq To Wife On Whatsapp, Man Gives Triple Talaq To Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com