विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

शक्तिशाली तूफान तलीम ने जापान में दी दस्तक, चेतावनी जारी

तूफान तलीम के असर के कारण 30 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके तेज झोंके 45 मीटर प्रति सेकेंड तक पहुंच गए हैं.

शक्तिशाली तूफान तलीम ने जापान में दी दस्तक, चेतावनी जारी
शक्तिशाली तूफान तलीम ने जापान में दी दस्तक, चेतावनी जारी (प्रतीकात्मक फोटो)
टोक्यो: जापान के कागोशिमा प्रांत में रविवार को इस मौसम के 18वें शक्तिशाली तूफान ने दस्तक दे दी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, तूफान तलीम के असर के कारण 30 मीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं, जिसके तेज झोंके 45 मीटर प्रति सेकेंड तक पहुंच गए हैं.

पढ़ें-जापान से तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

भारी बारिश ने दक्षिण पश्चिमी जापान को अपनी चपेट में ले लिया है और मौसम एजेंसी ने भूस्खलन, तेज गति से हवाएं चलने और ऊंची लहरों के उठने को लेकर चेतावनी दी है.

तूफान के कारण 640 विमान सेवाएं और ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया गया है, जिसमें क्यूशु में शिंकनसेन बुलेट ट्रेन सेवा भी शामिल है. कागोशिमा प्रांत में करीब 1,400 घरों और मियाजाकी प्रांत में 600 घरों की बिजली चली गई है.

VIDEO: पीएम मोदी और पीएम शिंजो आबे का रोड शो

सुबह 11 बजे तक मियाजाकी, कागोशिमा, ओइता, कुमामोटो और फुकुओका प्रांतों के हजारों लोगों को वहां से निकलने की सलाह दी गई है.

इनपुट- आईएएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Typhoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com