विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2013

जापान में तीन कैदियों को फांसी दी गई

जापान में मौत की सजा का सामना कर रहे तीन कैदियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। प्रधानमंत्री शिंजो अबे द्वारा दिसम्बर में शपथ लेने के बाद यह पहली फांसी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
टोक्यो: जापान में मौत की सजा का सामना कर रहे तीन कैदियों को गुरुवार को फांसी दे दी गई। प्रधानमंत्री शिंजो अबे द्वारा दिसम्बर में शपथ लेने के बाद यह पहली फांसी है। यह जानकारी न्याय मंत्री ने दी।

समाचार एजेंसी के मुताबिक, 29, 44 और 62 वर्ष उम्र के इन तीनों कैदियों को हत्या के मामले में दोषी पाया गया था।

अभी 133 कैदियों को फांसी दिया जाना बाकी है, जो कि 1949 में जारी किए गए आंकड़े के बाद सबसे ज्यादा है। पिछली सरकार के कार्यकाल में तीन साल के अंदर नौ लोगों को फांसी दी गई थी।

इस एशियाई देश में फांसी के मामले पर राष्ट्रीय बहस होती रही है, लेकिन एक जनमत सर्वेक्षण के मुताबिक, ज्यादातर जापानी फांसी की सजा के पक्षधर हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जापान, तीन कैदियों को फांसी, जापान में फांसी, Japan, Death Sentence In Japan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com