इजरायल पूर्वी राफा (East Rafah) पर हमले की तैयारी कर रहा है. ऐसे में इजरायल की तरफ से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है. हमास ने केरेम शलोम क्रॉसिंग पर हमला किया, हमले में तीन इजरायली सैनिकों की मौत हो गई. जिसके बाद इजरायल की तरफ से जवाबी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. आईडीएफ की तरफ से कहा गया कि राफा में ये हमला सीमित तरीके से किया जाएगा.
हमासे के हमले के बाद इजरायल ने चेकपोस्ट बंद कर दिया. गाजा युद्ध पर अप्रत्यक्ष बातचीत का एक और दौर रविवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में समाप्त हो गया. इसके बाद हमास के प्रतिनिधि अपने नेतृत्व से परामर्श के लिए कतर जाने वाले हैं. हमास प्रतिनिधिमंडल ने मध्यस्थों के प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया दी थी और मिस्र व कतर के प्रतिनिधियों के साथ उन पर चर्चा की थी. संगठन के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने रविवार शाम को काहिरा छोड़ने और कतर में संगठन के नेताओं से परामर्श करने की योजना बनाई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाजा में महीनों से चल रहे संघर्ष का हल निकालने के लिए बातचीत का नया दौर शनिवार को शुरू हुआ था. इजरायल ने कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा था. दरअसल, सरकार इंतजार करना और यह देखना चाहती थी कि क्या हमास मध्यस्थों के लेटेस्ट प्रस्ताव को स्वीकार करेगा, जिसमें अमेरिका भी शामिल है. इसमें इजरायल और हमास के बीच एक बहु-स्तरीय समझौते की परिकल्पना की गई है.
नवंबर में एक संक्षिप्त युद्धविराम के बाद संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत महीनों से रुकी हुई है, जिसमें प्रगति की कमी के लिए इजरायल और हमास को दोषी ठहराया गया है. हमास ने रविवार को एक बयान में इस बात पर जोर दिया कि वह बातचीत सकारात्मक भावना और जिम्मेदारी से कर रहा है. वहीं नेतन्याहू ने फिर से अपना रुख दोहराया, उनका कहना है कि देश गाजा में युद्ध तब तक जारी रखेगा जब तक कि उसके सभी उद्देश्य हासिल नहीं हो जाते.
ये भी पढ़ें : "बॉर्डर पर भारत कर रहा विकास, इसीलिए चीन के साथ है तनाव" : केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू
ये भी पढ़ें : "धर्मनिरपेक्षता का मतलब यह नहीं है कि आप अपने ही धर्म को नकार दें": कटक में बोले एस जयशंकर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं