Israel Hamas War: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की तरफ से मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत को लेकर एक बयान जारी किया गया. जिसमें कहा गया है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने रूस के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में 7 अक्टूबर को हुई घटना और उसके बाद इजरायल द्वारा की गई कार्रवाई को विस्तार से बताया.
बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक्स पर दी जानकारी
इजरायल पीएम के कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि प्रधान मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया कि इज़रायल पर क्रूर और घृणित हत्यारों द्वारा हमला किया गया था, वह दृढ़ और एकजुट होकर किया गया हमला था. हमारा देश तब तक नहीं रुकेगा जब तक कि वह हमास की सैन्य और शासन क्षमताओं को नष्ट नहीं कर देता. इसमें आगे लिखा गया है कि पीएम नेतन्याहू ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि इजरायली सेना तब तक पीछे नहीं हटेगी जब तक वे "हमास को खत्म नहीं कर देते".
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रूसी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, टेलीफोन पर बातचीत के दौरान पुतिन ने गाजा पट्टी में रक्तपात को और अधिक बढ़ने से रोकने के लिए रूस द्वारा उठाए जा रहे उपायों को बताया. रूस के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इज़राइल के प्रधान मंत्री नेतन्याहू से फोन पर बात की. राष्ट्रपति पुतिन ने गाजा पट्टी में हिंसा को और बढ़ने से रोकने के लिए रूस द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी.
रूसी राष्ट्रपति ने मृत इजरायलियों के परिवारों के प्रति जतायी संवेदना
मॉस्को ने कहा कि बातचीत इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष के बढ़ने से उत्पन्न संकट की स्थिति पर केंद्रित थी. क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि इजरायली पक्ष को फिलिस्तीन, मिस्र, ईरान और सीरिया के नेताओं के साथ आज हुए टेलीफोन पत्राचार के आवश्यक बिंदुओं के बारे में विशेष रूप से सूचित किया गया था. द मॉस्को टाइम्स के अनुसार, क्रेमलिन ने कहा, रूसी राष्ट्रपति ने मृत इजरायलियों के परिवारों और दोस्तों के प्रति अपनी गंभीर संवेदना भी व्यक्त की.
रूस की तरफ से शांति को लेकर उठाए जा रहे हैं कदम
द मॉस्को टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार के एक बयान के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति ने नेतन्याहू को संकट को समाप्त करने और राजनीतिक और राजनयिक माध्यमों से शांतिपूर्ण समाधान प्राप्त करने के अपने उद्देश्य पर कार्य को जारी रखने की इच्छा व्यक्त की. गौरतलब है कि इज़रायली सेना गाजा पट्टी में जमीनी आक्रमण शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसकी सीमा और इसे कब किया जाएगा, इसे लेकर अभी कुछ भी तय नहीं किया गया है. इस बीच, इज़राइल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि उनका मुख्य लक्ष्य हमास को सैन्य और राजनीतिक नियंत्रण से हटाना है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं