विज्ञापन

तुर्किए को 'नया दुश्मन' घोषित करने की कोशिश कर रहा है इजराइल: विदेश मंत्री हाकान फिदान

तुर्किए और इजरायल के बीच बढ़ती बयानबाजी खाड़ी में नये समीकरणों को जन्म दे रही है. अगर ऐसा हुआ तो पहले से ही अशांत खाड़ी और भी अशांत हो सकती है.

तुर्किए को 'नया दुश्मन' घोषित करने की कोशिश कर रहा है इजराइल: विदेश मंत्री हाकान फिदान
तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
  • गाजा युद्ध के बाद तुर्किए और इजराइल के बीच तनाव बढ़ा है और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कटु बयान दिए हैं
  • एर्दोगन ने कहा कि यदि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता न होती तो तुर्किए इजराइल पर हमला कर सकता था
  • तुर्किए और इजराइल के बीच जारी बयानबाजी अब रणनीतिक स्तर पर पहुंच गई है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता

तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने सोमवार को कहा कि इजराइल "बिना दुश्मन के नहीं रह सकता" और उसकी सरकार अब तुर्किए को दुश्मन के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है. गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से तुर्किए और इजराइल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. यह विवाद इस सप्ताह एक नए चरण में प्रवेश कर गया जब तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक-दूसरे पर बयान देते नजर आए.

तुर्किए के विदेश मंत्री ने क्या कहा

फिदान ने सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू को दिए एक टेलीविजन साक्षात्कार में कहा, "ईरान के बाद, इजरायल बिना दुश्मन के नहीं रह सकता. हम देख रहे हैं कि न केवल नेतन्याहू प्रशासन बल्कि विपक्ष के कुछ नेता भी – हालांकि सभी नहीं – तुर्किए को नया शत्रु घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं. यह इजरायल में एक नया घटनाक्रम है... जो एक राज्य रणनीति का रूप ले रहा है.”

क्यों बढ़ रहा विवाद

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वे अपने ही कुर्द नागरिकों का “नरसंहार” कर रहे हैं और ईरान के “आतंकी शासन” को समर्थन दे रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नेतन्याहू ने कहा, “मेरे नेतृत्व में इजरायल ईरान के आतंकी शासन और उसके सहयोगियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा, जबकि एर्दोगन उन्हें समर्थन देते हैं और अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार करते हैं.

क्या ये हीट ऑफ मोमेंट है?

इसके बाद एर्दोगान का बयान आया कि अगर पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता नहीं हो रही होती तो तुर्किए इजरायल पर हमला कर सबक सिखाता. तुर्किए के अन्य नेताओं ने भी इजरायल पर बयानबाजी की. आज फिर तुर्किए के विदेश मंत्री का बयान बताता है कि तुर्किए और इजरायल के बीच की ये बयानबाजी रणनीतिक रूप ले रही है और ये कुछ ऐसा नहीं है, जिसे हीट ऑफ द मोमेंट कहकर हल्के में लिया जाए.  

ये भी पढ़ें-

मुझे डर नहीं लगता... पोप लियो XIV ने दिया ट्रंप की बातों का जवाब, जानिए कैसे बढ़ी इतनी बात

तो अब तुर्किए और इजरायल में छिड़ेगी जंग, एर्दोगन ने नेतन्याहू को आक्रमण करने की दे दी धमकी

ईरान युद्ध में यूरोप क्या हो गया अलग-थलग? जानिए क्यों आगे होगी बहुत ज्यादा मुश्किल

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-अमेरिका शांति वार्ता की बताई एक-एक बात, आगे का प्लान भी बताया

लेखक के बारे में
img
विजय शंकर पांडेय
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turkiye, Israel, Turkiye New Statement On Israel, Turkiye Blamed Israel Again, Turkiye Israel New Tention
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com