Israel-Hamas war: इजरायल पर हमास द्वारा किए गए हमले के बाद शुरु हुए युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया के कई देशों के प्रयासों के बाद अगले कुछ दिनों तक युद्ध विराम पर दोनों तरफ से सहमति बनी है. इस युद्ध में गाजा पट्टी में जमकर तबाही देखने को मिला है. गाजा में कई ऐसे परिवार हैं जो पूरी तरह से तबाह हो गए. ऐसे ही एक परिवार के 80 सदस्यों की मौत पिछले 7 सप्ताह के दौरान हुए इजरायली बमबारी के दौरान हो गयी.
एक ही परिवार के कम से कम 80 लोगों की मौत
एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक परिवार की 80 सदस्यों की मौत हो गयी. इस परिवार के कुछ ही लोग अब बचे हैं. सहर अव्वाद अपने दो भतीजों के साथ बची हुई हैं. उनके पूरे परिवार पर मौत कहर बनकर टूटा. उन्होंने कहा कि वो पहले खान यूनिस के एक अस्पताल में जाकर छिप गयी. फिर वो एक स्कूल में पहुंचे जिसे शुरू में विस्थापितों के लिए एक शिविर के तौर पर बनाया गया था. फिर हम एक क्लिनिक में रुके मिस्र की सीमा के पास राफा में.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
सहर अव्वाद ने बताया युद्ध का मंजर
सहर अव्वाद ने कहा कि पिछले शुक्रवार को गाजा शहर के शेख राडवान इलाके में उनके घर पर इजरायल द्वारा हमला किया गया. इस हमले में कई लोग मारे गए. हमले के बाद जब लोग मृतकों और घायलों को निकालने के लिए वहां पहुंचे तो इजरायल की तरफ से फिर से हमला किया गया. हमला इतना तेज था कि शव पड़ोसियों के घरों पर जाकर गिरे. हम सिर्फ उन्ही शवों को देख सके जो पड़ोसियों के घर पर गिरे थे. कई तो घर के मलबे में ही दबकर रह गए. सहर अव्वाद ने घटना का जिक्र करते हुए कहा कि इन हमलों में उनके 14 वर्षीय भतीजे मोसाब का पैर कट गया और चेहरे पर अभी भी चोट के निशान हैं. उनके 12 वर्षीय चचेरे भाई अबाउद भी घायल हो गया.
अव्वाद ने रोते हुए बताया कि अभी तक अबाउद को नहीं पता कि उसकी मां, उसके दो भाई, उसकी बहन और उसकी दादी की मौत हो चुकी है.केवल उसके पिता जीवित बचे हैं. क्योंकि उस समय जब उनके घर पर हमला हुआ तो पहले से ही उसके पिता का अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. इस कारण घर में मौजूद नहीं रहने के कारण उनकी जान बच गयी. सहर अव्वाद ने कहा कि मेरा बड़ा भाई और उसका पूरा परिवार खत्म हो चुका है. मेरी बहन की भी मौत हो गयी.
इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान गाजा में भारी तबाही
बताते चलें कि 7 अक्टूबर को हमास के रॉकेट हमलों के बाद इजरायल में कम से कम 1200 लोग मारे गए थे. इसके बाद इजरायल ने हमास का नामोनिशान मिटाने की कसम खाई है. इजरायल 7 अक्टूबर से ही गाजा पट्टी पर हमास के ठिकानों को निशाना बना रहा है. बीते कुछ दिनों से इजरायली सेना ने गाजा में ग्राउंड ऑपरेशन भी तेज कर दिया था. गाजा में इजरायली हमलों में अब तक 15,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इजरायल ने हमास को जड़ से खत्म करने और अपने क्षेत्र को सुरक्षित करने का टारगेट रखा है.
- महुआ मोइत्रा कांड का असर : सांसदों के लिए नए दिशा-निर्देश, गोपनीयता रखें, लॉग इन साझा न करें
- डीपफ़ेक के ख़िलाफ़ नियम बनाएगी सरकार, डीपफ़ेक बनाने और होस्ट करने वाले प्लेटफ़ॉर्मों पर लग सकता है जुर्माना
- "जनता जादूगर बन कांग्रेस को गायब करने वाली है": राजस्थान चुनाव में जीत का दावा कर बोले गृह मंत्री अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं