राजस्थान चुनाव की तारीख अब बेहद नजदीक आ चुकी है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि पूरे राजस्थान का दौरा करके में विश्वास से कह सकता हूं कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा लगभग नो हजार किलोमीटर तक चली. राजस्थान में हमेशा मोदी के साथ खड़ी है. दो बार राजस्थान की जनता ने विश्वास जताया है, जबकि तुष्टिकरण , परिवार वाद से जनता त्रस्त है.
गृह मंत्री ने कहा कि कई बार मैने कांग्रेस से सवाल किया है लेकिन मुझे जवाब नहीं मिला है आपकी सरकार ने 10 साल में दो लाख करोड़ रुपए दिए है. बीजेपी ने 9 साल में 8 करोड़ देने का काम किया. राजस्थान में पिछले पांच साल में महिला और दलितों की स्थिति खराब हुई है और तुष्टिकरण की राजनीति चरम पर है. कांग्रेस का भ्रष्टाचार और लाल डायरी की डिमांड है. लाल डायरी भ्रष्टाचार का प्रतीक है, मंत्रालय की अलमारी से सोना और पैसा मिला.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इसी के साथ गृह मंत्री ने कहा कि ढेर सारे गबन के मामले सामने आए हैं, किसानो का कर्जा माफ नहीं कर पाए 19 हजार किसानों की जमीन नीलाम हुई है. जनता जादूगर बनकर कांग्रेस को गायब करने वाली है, पीएम मोदी ने देश को समृद्ध किया है और जनता प्रचंड बहुमत देने वाली है. हर कोने में कांग्रेस हार रही है, पूरे राजस्थान का दौरा करने के बाद मैं विश्वास के साथ बताना चाहता हूं कि अगली सरकार बीजेपी की बन रही है. हर कोने में जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है और हर क्षेत्र में विफल कांग्रेस सरकार को विदाई देने के लिए राजस्थान के लोगों ने अपना मन बना लिया है.
ये भी पढ़ें : पीएम मोदी आज मथुरा में ब्रज रज उत्सव में लेंगे हिस्सा? यहां देखिए पूरे दिन का कार्यक्रम
ये भी पढ़ें : मथुरा में बनने जा रहे बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर में क्या होगा खास? यहां जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं