- युद्ध पर रोक खत्म होने से कुछ मिनट पहले संघर्ष विराम का विस्तार
- बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया की शर्तों के तहत सीजफायर जारी रहेगा
- इजरायल को शर्तों के अनुसार महिलाओं और बच्चों की एक लिस्ट दी गई
इजरायल और हमास के बीच गुरुवार को संघर्ष विराम की समय सीमा खत्म होने से ठीक पहले इसे बढ़ा दिया गया. दोनों पक्षों ने इसकी घोषणा की. मध्यस्थता कर रहे कतर ने बताया कि यह कैदियों के बदले में बंधकों को रिहाई की पहले की शर्तों के तहत ही एक दिन के लिए जारी रहेगा. पांच बजे (GMT) युद्ध पर रोक खत्म होने से कुछ मिनट पहले इजरायल की सेना ने कहा कि संघर्ष विराम लंबा रहेगा.
सेना की ओर से कहा गया है कि, "बंधकों को रिहा करने की प्रक्रिया जारी रखने के मध्यस्थों की कोशिशों और फ्रेमवर्क की शर्तों के तहत विराम जारी रहेगा."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बाद में विस्तार की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे बंधकों की एक नई लिस्ट मिली है.
उसने मुक्त किए जाने वाले बंदियों की तादाद बताए बिना कहा, "थोड़े समय पहले, इजरायल को समझौते की शर्तों के अनुसार महिलाओं और बच्चों की एक लिस्ट दी गई थी, और इसलिए संघर्ष विराम जारी रहेगा."
हमास ने बिना अधिक ब्यौरा दिए कहा कि, "संघर्षविराम को सातवें दिन तक बढ़ाने" पर एक समझौता हुआ है.
उसने पहले कहा था कि इजरायल ने सात बंधकों और तीन अन्य के शव सौंपने की पेशकश के बाद शुरू में संघर्ष विराम को बढ़ाने से इनकार कर दिया था.
कतर ने मिस्र और अमेरिका द्वारा समर्थित संघर्ष विराम वार्ता का नेतृत्व किया है. उसने पुष्टि की कि विराम को "उन्हीं पिछली शर्तों के तहत" एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है.
ब्लिंकन इजरायल मेंयह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के बुधवार रात को इजरायल पहुंचने के कुछ घंटों बाद तब हुई जब संघर्ष विराम बढ़ाने के लिए दबाव बढ़ा हुआ था.
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, संघर्ष विराम समझौते ने उस संघर्ष पर अस्थायी रोक लगा दी है जो सात अक्टूबर को शुरू हुआ था जब हमास के आतंकवादियों ने गाजा की सैन्यीकृत सीमा को पार करके इजरायल में प्रवेश किया था. इन हमलों में 1,200 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर आम नागरिक थे. इसके अलावा करीब 240 लोगों का अपहरण कर लिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं