विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2011

आईएसआई को आतंकी संगठन मानता है अमेरिका

गुआंतानामो बे के जांचकर्ताओं को की गई सिफारिश में इंटरसर्विसेज महानिदेशालय के साथ अलकायदा, हमास और हिज्बुल्ला को एक चुनौती करार दिया है।
लंदन: अमेरिका ने पाकिस्तान की शक्तिशाली इंटरसर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) एजेंसी को आतंकवादी संगठन करार देते हुए माना है कि यह अल-कायदा और तालिबान के समान ही एक चुनौती है। द गार्डियन ने अमेरिकी गुप्तचर फाइलों का हवाला देते हुए कहा है कि गुआंतानामो बे के जांचकर्ताओं को की गई सिफारिश में इंटरसर्विसेज महानिदेशालय के साथ-साथ अल-कायदा, हमास और हिज्बुल्ला को एक चुनौती करार दिया गया है। सितंबर 2007 के इन दस्तावेजों में कहा गया है, इन समूहों में से किसी से भी संबंधित होने का अर्थ आतंकवादी या विद्रोही गतिविधि है। दस्तावेज में कहा गया है, इन संगठनों के साथ संबंध रखने का अर्थ है कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अल-कायदा या तालिबान को समर्थन दिया है या वह अमेरिका या गठबंधन बलों के खिलाफ कार्रवाइयों में लिप्त रहा है। हाल ही में अमेरिका की गुप्तचर सेवाओं को खबरें मिली थी कि आईएसआई तालिबान को अफगानिस्तान में कई वर्षों से समर्थन दे रही है। इस खबर के प्रकाशित होने के कुछ समय बाद ही यह नया खुलासा किया गया है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आईएसआई, अमेरिका, आतंकी संगठन, ISI, Terrorism, US
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com